पति से ज्यादा मोबाइल से मिली खुशी?, Ghazipur में मोबाइल के लिए पत्नी ने छोड़ा पति का साथ

मोबाइल से एक पत्नी को इतना लगाव हो गया तो उसने अपने पति का साथ छोड़ दिया। पति चाहता था कि वह बिना मोबाइल के रहे लेकिन पत्नी मोबाइल के बिना रहना नहीं चाहती।

Wife Mobile

Ghazipur जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक महिला मोबाइल के लिए अपने पति का साथ छोड़ दी। काफी समझाने के बाद भी महिला अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई। बाद में दोनों पक्ष की तरफ से लिखा पढ़ी कर सुलह समझौता कर लिया गया और दहेज का सामान लेनदेन करने के बाद दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे से जुदा हो गए।

Ghazipur News

मई 2022 में हुई थी दोनों की शादी
दरअसल गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा कोतवाली अंतर्गत एक गांव के रहने वाले युवक और शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी पिछले साल 31 मई 2022 को धूमधाम से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दुल्हन की विदाई हुई और दुल्हन अपने ससुराल में करीब 15 दिन रही उसके बाद वापस मायके चली गई। बताया जा रहा है कि शादी के बाद पहली बार ससुराल आने पर दुल्हन मोबाइल से अपने परिजनों से बातचीत करती थी जिस पर दूल्हे ने एतराज नहीं किया।

होली पर वह ससुराल आई थी विवाहिता
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीते दिनों होली पर विवाहिता अपने मायके से विदा होकर ससुराल आई। बताया जा रहा है कि ससुराल में वह मोबाइल में काफी समय तक व्यस्त रहती थी। पति द्वारा काफी समझाने के बाद भी विवाहिता मोबाइल से दूरी नहीं बनाई जिसके चलते पति पत्नी में कहासुनी होने लगी। मोबाइल को लेकर टकरार इतना बढ़ा कि मामला पंचायत तक पहुंच गई। विवाहिता के मायके पक्ष के लोग उसके ससुराल में पहुंचे और देर तक पंचायत चली पंचायत के बाद भी जब बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंचा। बाद में फैसला लिया गया कि मोबाइल विवाहिता के पास नहीं रहेगी लेकिन यदि मायके पक्ष के लोग फोन करेंगे तो वह अपनी पत्नी से उनका बात जरूर करवाएगा।

मोबाइल के लिए विवाहिता ने छोड़ दिया पति का साथ
पंचायत और थाने पर मौजूद संभ्रांत लोगों द्वारा समझाने के बाद विवाहिता ने कहा कि वह बिना मोबाइल के नहीं रह सकती है। उसने यह भी कहा कि भले ही उसे पति को छोड़ना पड़े लेकिन वह मोबाइल नहीं छोड़ सकती है। विवाहिता द्वारा ऐसा कहे जाने के बाद वहां पर मौजूद लोग अवाक रह गए। बाद में पति पत्नी ने मौजूद लोगों से एक दूसरे का साथ छोड़ने की गुहार लगाई। पति पत्नी की बात सुनकर मौजूद संभ्रांत व्यक्तियों ने स्टांप पेपर मंगवाया और स्टांप पेपर पर पति पत्नी द्वारा यह लिखा गया कि दोनों लोग आपसी रजामंदी से अलग अलग रहना चाहते हैं। इस दौरान दहेज में जिन सामानों का आदान-प्रदान हुआ था उन्हें भी एक दूसरे को वापस कर दिया गया। उसके बाद पति पत्नी हमेशा के लिए जुदा हो गए। पत्नी द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Recommended Video

    मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, जाने अब तक कितनी संपत्ति हुई कुर्क

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+