Ghazipur : शव बदला, दाह संस्कार से पहले भाई ने विदेश से Video Call पर देखा चेहरा तो खुला राज
गाजीपुर जिले में सड़क दुर्घटना में मृतक व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के दौरान बदल गया। अंतिम संस्कार के समय मृतक के भाई ने वीडियो काल किया तो इसकी जानकारी हुई।

Ghazipur जनपद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गाजीपुर में पोस्टमार्टम हाउस में एक व्यक्ति का शव बदल दिया गया। परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए उसे श्मशान घाट पर लेकर पहुंच गए और अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, इसी बीच मृतक के भाई ने Video Call किया तो मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और बताया गया कि भूलवश शव बदल गया था। बाद में मृतक की डेड बॉडी की पहचान होने पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
सड़क हादसे में हुई थी व्यक्ति की मौत
दरअसल गाजीपुर जनपद के जंगीपुर थाना अंतर्गत सहादतपुर गांव के रहने वाले रविंद्र यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के दौरान दूसरे व्यक्ति का शव रविंद्र के परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि इस दौरान लोग उसे खोल कर देखना चाहे तो पुलिस द्वारा बताया गया कि शव पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया है ऐसे में खोलकर देखना उचित नहीं होगा।
विदेश से भाई ने किया वीडियो कॉल तो खुला राज
बताया जा रहा है कि मृतक रविंद्र की डेड बॉडी लेकर परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पर पहुंच गए। इस दौरान विदेश में रहने वाले मृतक के भाई ने वीडियो कॉल कर अपने भाई का अंतिम दर्शन करना चाहा। परिवार के लोगों ने पहले उसे चेहरा दिखाने से मना कर दिया लेकिन उसकी जिद पर लोगों ने जब चेहरा खोला तो हैरान रह गए। मृतक रविंद्र की जगह किसी दूसरे का शव रखा गया था। दूसरे का शो देखने के बाद परिवार के लोगों ने तत्काल पुलिस से शिकायत किया। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस द्वारा यह स्वीकार किया गया कि पंचायत नामा के दौरान भूलवश डेड बॉडी बदल दी गई थी।
इस बारे में थानाध्यक्ष जंगीपुर अशोक मिश्र द्वारा मीडिया को बताया गया कि पंचायत नामा की कार्यवाही के दौरान भूलवश डेड बॉडी बदल गई थी। परिजनों द्वारा पहचान करने के बाद जब सूचना दी गई तो तत्काल उक्त डेड बॉडी को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया गया तथा रविंद्र की डेड बॉडी की पहचान करवाते हुए उसे परिजनों को सौंपा गया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications