बेटे की शहादत की खबर मिलते ही पिता को आया हार्ट अटैक, अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए थे महेश कुशवाहा

गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे। शहीद जवानों में दो जवान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी सत्येंद्र कुमार और गाजीपुर निवासी महेश कुशवाहा भी है। गुरुवार सुबह जैसे ही महेश के शहादत की खबर जैतपुरा गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। बता दें कि बेटे की शहादत की खबर मिलते ही पिता गोरखनाथ कुशवाहा को भी हार्ट अटैक आ गया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनंतनाग में दिया था बड़े हमले को अंजाम

अनंतनाग में दिया था बड़े हमले को अंजाम

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने बुधवार शाम को सीआरपीएफ की टीम पर हमला कर दिया था। अनंतनाग में बस स्टैंड के पास हुए इस हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसएचओ भी घायल हुए थे। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी भी मारा गया था। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो आतंकियों ने केपी रोड पर CRPF के काफिले पर ऑटोमेटिक राइफलों से अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और फिर ग्रेनेड फेंके गए थे।

गाजीपुर के महेश कुशवाहा हुए शहीद

गाजीपुर के महेश कुशवाहा हुए शहीद

गाजीपुर जिले के महेश कुमार कुशवाहा भी आतंकी हमले में शहीद हो गए। कुशवाहा गाजीपुर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव के रहने वाले है। महेश कुशवाहा 2010 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। शहीद महेश की 4 जून 2009 में निर्मला से शादी हुई थी, इनसे दोनों के दो बच्चे एक बेटा आदित्य(6) और बेटी प्रिया(5) है। बेटा कक्षा एक में पढ़ाई करता है तो बेटी एलकेजी में पढ़ाई कर रही है। शहीद महेश कुशवाहा की पहली पोस्टिंग 2010 में छत्तीसगढ़ में हई थी। इसके बाद उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन में हुई थी।

अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे है शहीद के पिता

अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे है शहीद के पिता

शहीद महेश के पिता गोरखनाथ कुशवाहा हार्ट अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस बीच बेटे की शहादत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपने गांव क्षेत्र के जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही जैतपुरा में शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+