Lok Sabha Chunav: पिता-पुत्री दोनों थे चुनाव मैदान में, सांसद बने पिता लेकिन बेटी को मिले महज इतने वोट
Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान गाजीपुर लोकसभा सीट से अफजाल अंसारी फिर सांसद चुने गए हैं। अफजाल अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पारस राय को 124861 वोटों से चुनाव हार दिया। गाजीपुर लोकसभा सीट इस बार काफी हॉट सीट मानी जाती रही।
इसके पीछे सबसे बड़ा कारण था कि अफजाल अंसारी के छोटे भाई मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। जिला प्रशासन का कहना है कि हार्ट अटैक के चलते मुख्तार अंसारी की मौत हुई थी जबकि अंसारी परिवार इसे एक साजिश करार देता रहा।

फिलहाल गाजीपुर लोकसभा सीट पर अफजाल अंसारी के साथ ही उनकी बेटी नुसरत अंसारी भी चुनाव मैदान में थीं। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि गैंगस्टर मामले में अफजाल अंसारी को सजा होने वाली थी और मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही थी।
माना जा रहा था कि यदि अफजाल अंसारी की सजा मामले में हाई कोर्ट द्वारा यदि सजा सुना दी गई तो वे चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। यही कारण था कि उन्होंने गाजीपुर लोकसभा सीट से अपनी बेटी नुसरत अंसारी को भी चुनाव मैदान में उतारा था।
हालांकि बाद में हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई मामले में राहत मिलने के बाद नुसरत अंसारी को खुद का चुनाव प्रचार करने से रोक दिया गया और अफजाल अंसारी ही चुनाव मैदान में रहे। लेकिन नामांकन स्वीकृत हो जाने और नामांकन वापसी का समय बीत जाने के चलते उनकी बेटी नुसरत भी चुनाव मैदान में रहीं।
बगैर चुनाव प्रचार के नुसरत को मिले 4616 वोट
मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना हुई तो पाया गया कि बिना चुनाव प्रचार किए बिना ही अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी को 4616 वोट मिले। प्रत्याशियों में नुसरत अंसारी पांचवा स्थान पर रहीं।
इस लोकसभा सीट पर अफजाल अंसारी को 5399128 वोट मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पारस राय को 415051 वोट मिले। इसके अलावा इस लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार उतारे थे।
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी उमेश कुमार सिंह को 164601 वोट मिले जब की विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी से अजय को 5068 वोट मिले। फिलहाल अफजाल अंसारी चुनाव जीतकर इस लोक सभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications