'साधु-संत भकाभक गांजा पीते हैं', बयान को लेकर SP सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ गाजीपुर में FIR

Afzal Ansari Statement Ghazipur News: गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अफजाल अंसारी द्वारा 3 दिन पहले गांजा को लेकर एक बयान दिया गया था। इसी बात को लेकर माहौल काफी गर्म हुआ।

अफजाल अंसारी के बयान पर हिंदू धर्म गुरु और संत समुदाय के लोगों द्वारा भी हमला बोला गया। साधु संतों द्वारा सपा सांसद अफजाल अंसारी के बयान को गलत बताया गया। अब इसी मामले को लेकर गाजीपुर में अफजाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

SP MP Afzal Ansari ganja statement

मामले में गाजीपुर पुलिस ने सपा सांसद के बयान पर स्‍वतः संज्ञान लिया। उसके बाद चौकी प्रभारी राजकुमार शुक्ल द्वारा तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर अफजाल अंसारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 353(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मालगाड़ी से भरकर गांजा खप जाएगा
दरअसल, तीन दिन पहले गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने बयान दिया था कि गांजा को वैध घोषित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि लाखों करोड़ लोग खुलेआम गांजा पीते हैं। कोई उसे भगवान का प्रसाद बताता है तो कोई बूटी कहता है।

उन्होंने यह भी सवाल किया था कि गांजा भगवान की बूटी है तो अवैध क्यों है? अपने योगी बाबा से कहिए, गांजा को कानूनी मान्यता दिलाएं। आगे उन्होंने कहा था कि अगर गंज कानूनन वैध है तो पीने की छूट क्यों दी जाती है। यह दोहरी नीति नहीं चलेगी।

इसके साथ ही महाकुंभ में साधु संतों के गजब पीने को लेकर कहते हुए उन्होंने कहा कि कुंभ में एक मालगाड़ी गांजा चल जाए तो खप जाएगा। साधु संत महात्मा और समाज के लोग बहुत गांजा पीते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि यदि यकीन ना हो तो मेरे साथ गाजीपुर के मठ में चलकर देख लीजिए।

गाजीपुर से समाजवादी सांसद अफजाल अंसारी द्वारा बयान दिए जाने के बाद हिंदू धर्म गुरु काफी नाराज हुए। अभी भी साधु संतों द्वारा अफजाल अंसारी द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी जा रही है। फिलहाल गाज़ीपुर एसपी डॉ. ईरज राजा द्वारा बताया गया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+