Ghazipur Wedding: गाजीपुर शादी में डीजे पर डांस को लेकर विवाद, मारपीट में दूल्हे की मौत, गांव में मचा कोहराम

Ghazipur Wedding News: गाजीपुर के दिलदारनगर इलाके में एक शादी जश्न की बजाय मातम में तब्दील हो गई। डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे को जान से हाथ धोना पड़ा।

जगदीशपुर गांव में गुरुवार रात बारात का स्वागत हो रहा था। खुशियों का माहौल था, वरमाला की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन तभी डीजे पर डांस कर रहे युवकों में बहस हो गई, जिसने पल भर में हिंसा का रूप ले लिया।

ghazipur news wedding violence

दूल्हे के पिता ब्रिगेडियर राम ने विवाद सुलझाने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें ही घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर दूल्हा राकेश राम पिता को बचाने दौड़ा, पर हालात बिगड़ते चले गए।

हमलावरों ने दूल्हे पर बरसाईं लाठियां, अस्पताल में तोड़ा दम

राकेश को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। लाठियों और तमंचे के बट से उसे बुरी तरह पीटा गया। खून से लथपथ हालत में उसे पहले जिला अस्पताल और फिर वाराणसी के लिए रेफर किया गया।

इलाज के दौरान शुक्रवार रात राकेश की मौत हो गई। राकेश त्रिलोकपुर गांव का रहने वाला था और दो भाइयों में बड़ा था। उसके छोटे भाई की पोस्टिंग बिहार पुलिस में है। शादी की जगह अब मातम पसरा हुआ है।

पिता की तहरीर पर केस दर्ज, एक आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

दूल्हे के पिता ब्रिगेडियर राम ने दिलदारनगर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। इनमें विनोद राम, कल्लू, मोनू, पप्पू, बाघा, विशाल, सकलू और विपिन के नाम शामिल हैं।

एक आरोपी को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

प्रदेश में यह पहला मामला नहीं है जब बारात में डीजे पर डांस के दौरान मारपीट हुई हो। इसके पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन इस बार डांस को लेकर हुए विवाद में दूल्हे की ही मौत हो जाना एक बड़ी घटना है।

Take a Poll

वहीं कुछ लोगों का कहना है की शादी और बारात में अधिकतर लोग शराब के नशे में रहते हैं। शराब के नशे के चलते ही बारात में अक्सर मारपीट होती है। फिलहाल दूल्हे की मौत हो जाने से दुल्हन के घर वाले भी काफी दुखी हैं।

राकेश की मौत के बाद गांववालों और रिश्तेदारों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस घटना पर नाराजगी जता चुके हैं।

इस बारे में पुलिस द्वारा बताया गया की घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+