Ghazipur News: ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या, ऐसे बची छोटे बेटे की जान

Ghazipur news: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में मंगलवार की देर रात नंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

रात में ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। हत्या के पीछे की वजह और इस वारदात को किसने अंजाम दिया, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

gazipur-mein-pati-patni-aur-bete-ki-hatya-latest-news-today

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा बताया गया कि पति पत्नी और बेटे की हत्या हुई है। मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। जल्द इस घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

छोटा बेटा गया था आर्केस्ट्रा में नाच देखने
यह पूरा मामला नंदगंज थाना क्षेत्र के खिलवा कुसम्‍ही कला गांव का है। गांव में 45 वर्षीय मुंशी बिंद अपनी पत्नी 40 वर्षीय देवंती, 20 वर्षीय रामाशीष और 16 वर्षीय बेटे आशीष के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार रात में गांव में एक शादी थी।

शादी में आर्केस्ट्रा डांस चल रहा था। छोटा बेटा वहीं पर नाच देखने के लिए चला गया था और रात में करीब 2:00 बजे वहां से लौट कर वापस अपने घर आया। घर पहुंचने के बाद उसने देखा कि घर के बाहर उसके माता-पिता लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे।

उसके बाद वह कमरे में अपने बड़े भाई को बुलाने के लिए पहुंचा तो देखा कि वह भी मृत पड़ा हुआ था। उसके बाद आशीष चीखने चिल्लाने लगा। आशीष की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागे दौड़े उसके घर पहुंचे। वहां मुंशी, देवंती और रामाशीष की लाश पड़ी हुई थी।

उसके बाद गांव वालों द्वारा फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। छोटे बेटे आशीष से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया। वहीं मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

पूछताछ में बेटे ने किसी पर कोई शक तो नहीं जताया लेकिन उसने यह भी बताया कि वह गांव की ही एक लड़की से प्यार करता है। लड़की के घरवाले उस पर शादी का दबाव बना रहे थे। संभव है कि उन्हीं लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+