मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, पत्नी और साले की दो करोड़ 18 लाख की संपत्ति की जब्त
मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, पत्नी और साले की दो करोड़ 18 लाख की संपत्ति की जब्त
गाजीपुर, 04 अगस्त: प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार माफियाओं के खिलाफ लगातार एक्शन मोड में है। प्रदेश सरकार माफियाओं के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराने, अवैध संपत्ति को कुर्क करने के साथ ही शस्त्र लाइसेंसों को निलंबित करने की कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी और उनके गैंग के खिलाफ भी सरकार का एक्शन जारी है। ताजा अपडेट के मुताबिक, मुख्यार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और साले सरजील रजा की लगभग दो करोड़ 18 लाख की संपत्ति जिला प्रशासन ने जब्त करने की कार्रवाई की।

Recommended Video
गाजीपुर जिला प्रशासन ने मंगलवार (03 अगस्त) को यह कार्रवाई की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, जिलाधिकारी एमपी सिंह ने पुलिस की आख्या पर विचार के बाद 02 अगस्त को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी व साले सरजील रजा की लगभग दो करोड़ 18 लाख मूल्य की संपत्तियों की कुर्की का आदेश जारी किया था। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश पर मंगलवार को नगर के सैयदबाड़ा में स्थित आवासीय भवन को मुनादी कराकर कुर्क करने की कार्रवाई की गई।
सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया, 'गैंगस्टर की धारा 14(1) के अंतर्गत गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की पत्नी और उनके साले के भवन निर्माण को ज़ब्त किया गया। इस भवन की कीमत 1,18,00,000 रुपए है।' इसके साथ ही लखनऊ में गोमती नगर में स्थित आवासीय फ्लैट (अनुमानित कीमत एक करोड़) की कुर्की की कार्रवाई के लिए जिले की पुलिस टीम लखनऊ रवाना हो गई। इससे पहले भी प्रशासन मुख्तार अंसारी के नाते-रिश्तेदारों सहित गैंग से जुड़े लोगों पर कार्रवाई का डंडा चलाते हुए अवैध तरीके से अर्जित की गई भूमि को कुर्क करने के साथ आवासीय भवनों को ध्वस्त कराने की कार्रवाई कर चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस प्रशासन बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कसते हुए पत्नी व दो सालों पर शिकंजा कसा है। पुलिस के अनुसार, अपराधिक गैंग आईएस-191 के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी व उनके साले सरजील रजा और अनवर शहजाद संगठित आपराधिक गिरोह के रूप में अपराध करते है। शहर कोतवाली के छावनी लाइन, मौजा बवेड़ी, में जमीन पर अवैध कब्जा, सरकारी ठेका हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत सरकारी धन के गबन व अमानत में खयानत के आपराधिक कृत्य के संबंध में भी मुकदमा पंजीकृत है।
जेल में बंद है मुख्तार अंसारी
बता दें कि मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है, उन्हें इसी साल पंजाब से यूपी लाया गया था। बता दें, मुख्तार की डिप्टी जेलर पर हमला और जेल में बलवा कराने के मामले में 11 अगस्त को पेशी होगी। लखनऊ की एमपी एमएल कोर्ट इस मामले में अंसारी के खिलाफ आरोप तय करेगी। इसलिए अंसारी को कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications