UP News: विवाद के बाद दोस्तों ने की शर्मनाक हरकत, शरीर के नाजुक हिस्से में मारा स्टेपलर की पिन, हालत गंभीर

UP Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर में एक शादी समारोह में दोस्तों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आक्रोशित युवक ने दूसरे पर स्टेपलर से हमला कर दिया और उसके शरीर में पिन मार दी।

UP Ghazipur Hindi News: यूपी के गाजीपुर जिले में एक शादी समारोह में दोस्‍तों में मारपीट होने के बाद एक युवक को उसके दोस्‍तों ने स्‍टेपलर पिन मार दिया। स्‍टेपलर पिन उसके शरीर में धंस गया, जिसके चलते वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया जहां से उसी बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल युवक की स्‍थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घटना के बाद गांव में आक्रोश व्‍याप्‍त है। इस मामले में घायल के परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

friends beaten a young man by stabbing him with a stapler pin in Ghazipur UP

दरअसल, गाजीपुर जिले के सैदपुर इलाके के खानपुर थाना क्षेत्र के मठिया भदैला गांव के रहने वाले पभुनाथ यादव के बेटे की शादी थी। शादी में गांव के लोग एकत्र हुए थे। इसी बीच किसी बात को लेकर गांव के ही रहने वाले आशीष यादव, अंकित, किशन और प्रवेश के बीच झगड़ा हो गया।

बात इतनी बढ़ गई कि लोग एक दूसरे को मारने लगे। आरोप है कि इसी बीच टेबल पर रखे प्‍लास्‍टिक शीट्स में पिन मारने वाले स्टेबल को उठाकर अंकित ने किशन के सीने पर वार कर दिया। स्टेपल पिन किशन के सीने में अंदर तक घुस गई।

जिसके चलते वह छटपटाते हुए जमीन पर गिर गया। किशन के जमीन पर गिरने के बाद वहां मौजूद सभी लोग भाग गए। आसपास मौजूद लोगों ने किशन के पिता को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद किसान के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे लेकर सैदपुर सीएचसी गए।

सैदपुर सीएचसी में किशन का प्राथमिक उपचार किया गया, उसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। बीएचयू करीब दो-तीन घंटे ऑपरेशन करने के बाद किशन के सीने में फंसी पिन को बाहर निकाला गया। इस मामले में घायल किशन के परिजनों द्वारा आने पहुंचकर गांव के रहने वाले अंकित, प्रवेश और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+