गाजीपुर DM आर्यका अखौरी फिर चर्चा में, अफजाल अंसारी के सांसद बनते ही वायरल होने लगा Video
Ghazipur Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान गाजीपुर लोकसभा सीट पूर्वांचल की काफी हॉट सीट मानी जाती रही। इस लोकसभा सीट से अफजाल अंसारी ने जीत हासिल की है।
अफजाल अंसारी को समाजवादी पार्टी द्वारा गाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया था। वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस लोक सभा सीट पर पारस राय को उम्मीदवार बनाया गया था।

गाजीपुर लोकसभा सीट पर मंगलवार को जब मतगणना प्रारंभ हुई उसके बाद से ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी आगे चलते रहे। अंत में अफजाल अंसारी ने इस लोकसभा सीट से 124861 वोटों से जीत हासिल की।
अफजाल अंसारी को कुल 539912 वोट मिले जबकी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पारस राय को 415051 वोट मिले। इसके अलावा गाजीपुर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार उमेश कुमार सिंह को 164964 वोट मिले।
डीएम ने दिया जीत का प्रमाण पत्र: गाजीपुर लोकसभा सीट से अफजाल अंसारी को चुनाव जीतने के बाद गाजीपुर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने उन्हें जीत का पत्र सौंपा। इस दौरान डीएम आर्यका अखौरी और अफजाल अंसारी ने एक दूसरे का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
उसके बाद गाज़ीपुर डीएम और अफजाल अंसारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। लोग सोशल मीडिया पर यह करते हुए वीडियो शेयर करने लगे की यही होता है लोकतंत्र। जिस दम से अफजाल का झड़प हुआ था उसी डीएम ने जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।
इसलिए वायरल हो रहा वीडियो: दरअसल, अफजाल अंसारी के बड़े भाई मुख्तार अंसारी का निधन होने के बाद जब उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया, इस दौरान उनकी कब्र पर मिट्टी देने वालों की भीड़ लग गई। इस दौरान डीएम गाजीपुर और अफजाल अंसारी के बीच तीखी नोंकझोंक हुई थी।
देखें Video-
उस समय अफजाल अंसारी ने कहा था कि मैं यहां का सांसद हूं, आप किसी को मिट्टी देने से रोक नहीं सकती हैं। इस दौरान आर्यका अखौरी ने कहा था कि वह गाजीपुर की डीएम और निर्वाचन अधिकारी हैं ऐसे में उनके ऊपर केस कर सकती हैं। उसी मामले को ध्यान में रखते हुए अब प्रमाण पत्र देते समय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications