Ghaziabad: कौन था गाजी-उद-दीन जिसके नाम से जुड़ा गाजियाबाद, अब बदला जा सकता है जिले का नाम

Ghaziabad Rename: उत्तर प्रदेश के एक और जिले का नाम बदलने की तैयारी की जा रही है। इलाहाबाद, फैजाबाद की तरह अब गाजियाबाद को नया नाम देने की कवायद तेज हो गई है। सब ठीक रहा तो जल्द ही गाजियाबाद जिले को उसके नए नाम से पहचाना जाएगा।

गाजियाबाद जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव नगर निगम में बहुमत से पास हो गया है। गाजियाबाद का नाम गाजी-उद-दीन के नाम पर पड़ा था। ऐसे में जानिए कौन हैं गाजी-उद-दीन, जिसके नाम के शहर को अब बदलने की तैयारी तेज हो गई है।

Ghaziabad New Name

नगर निगम में बहुमत से पारित प्रस्ताव

योगी सरकार बनने के बाद से उत्तर प्रदेश में नाम बदलने की कवायद जारी है। इसी कड़ी में अब गाजियाबाद जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव मंगलवार को नगर निगम द्वारा बहुमत से पारित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक निगम के दो सदस्यों (कांग्रेस पार्षद अजय शर्मा और आदिल मलिक ) ने गाजियाबाद का नाम बदलने के प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया।

लंबे समय से चल रही थी मांग

जिले का नाम बदलने के प्रस्ताव को लेकर गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल ने कहा कि बहुत से लोग जिले का नाम बदलने की मांग कर रहे हैं। मेयर ने कहा, "बोर्ड के साथ चर्चा के बाद एक प्रस्ताव सीएम को भेजा जाएगा। नाम बदलने पर अंतिम निर्णय सीएम का है।"

इन तीन नामों की चर्चा

निगम की बैठक के दौरान तीन नाम गजप्रस्थ, दूधेश्वर नाथ नगर या हरनंदीपुरम को अंतिम रूप दिया गया है, जिसके प्रस्ताव को अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भेजा जाएगा। अंतिम फैसला सीएम योगी का होगा। अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे मंजूर करते हैं तो गाजियाबाद को नई पहचान मिल जाएगी।

इस बीच जिले के दूधेश्वर नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी महंत नारायण गिरि ने कहा कि उनकी पिछले महीने सीएम योगी से मुलाकात हुई थी, जिसके दौरान योगी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह नाम बदलने के अनुरोध पर विचार करेंगे

जानिए कौन था गाजी-उद-दीन खान?

जिले के जानकार लोगों की मानें तो उस समय गाजियाबाद को गजप्रस्थ के नाम से जाना जाता था। लेकिन मुगल सम्राट अकबर के बहनोई गाजुद्दीन ने इसका नाम बदलकर गाजियाबाद कर दिया।

गाजियाबाद की साल 1739-40 में गाजी-उद-दीन ने 'गाजीउद्दीनगर' नाम से स्थापना की थी। हालांकि बाद में इसको गाजीउद्दीनगर की जगह गाजियाबाद कर दिया गया। 14 नवंबर 1976 को गाजियाबाद को जिला घोषित किया गया। इससे पहले यह मेरठ जिले की एक तहसील थी।

गाजियाबाद का नाम गाजी-उद-दीन खान से जुड़ा हुआ है,जो कि मुगलशासन के दौर से जुड़ा हुआ है। उस वक्त औरंगजेब का शासन था और गाजी-उद-दीन यहां के नवाब थे। इस लिए हिंडन नदी किनारे बसे नगर का नाम गाजीउद्दीनगर रखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+