गाजियाबाद में पुलिस ने हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, 3 गिरफ्तार
गाजियाबाद, 05 सितंबर। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हथियार बनाए जाने की फैक्ट्री सामने आई है। गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि मुरादनगर में हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है, यहां से तीन वर्कर्स को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी जोकि मेरठ का है वह फरार है हम उसकी तलाश कर रहे हैं। हमने यहां से हथियार बनाने का कच्चा माल जब्त कर लिया है जिसकी मदद से 50 हथियार तैयार किए जा सकते थे। ये लोग इन हथियारों को आस-पास के जिलों में सप्लाई करते थे।

पुलिस को मुरादनगर के आगे एक गांव के भीतर तहखाने के अंदर यह अवैध हथियारों की फैक्ट्री मिली। जहां छापेमारी करके पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमे से 3 लोग मुंगेर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार हुए लोगों में एक महिला भी शामिल है। मौके से पुलिस को 15 अवैध अधबनी पिस्टल मिली है। साथ ही हथियार बनाने के औजार, डेढ़ लाख नगद रुपए भी पुलिस को यहां से मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि जब हम वहां पहुंचे तो कुछ लोग वहां से भागने में सफल हो गए, हम उन लोगों की तलाश कर रहे हैं।
जिस जगह पर अवैध हथियारों की फैक्ट्री चल रही थी वहां के आस-पास के लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि यहां पर एक घर के भीतर देर रात तक आवाज आती थी। लोगों को लगता था कि कुछ सामान यहां पर बनता है। लेकिन अंदर कुछ नजर नहीं आता था। हालांकि पुलिस को लगा कि लोगों को कुछ गलतफहमी हुई है लेकिन जब यहां पर छापेमारी की गई तो पता चला की अंदर तहखाना है जिसके अंदर सीढ़ियों से नीचे जाया जाता है। सीढ़ी से नीचे जाने पर एक पतली सुरंग बनी थी जिसके अंदर बैठकर लोग असलहे बनाते थे।












Click it and Unblock the Notifications