किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है इस हत्या की मिस्ट्री, साली पर आया दिल तो पत्नी को लगा दिया ठिकाने

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में 12 तारीख की रात को हुए समरीन हत्याकांड का खुलासा लोनी बॉर्डर थाना पुलिस द्वारा किया गया। आरोपी पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की साजिश रची, जिसमें आरोपी आसिफ साजिश के तहत अपनी पत्नी को डॉक्टर रविंद्र के जरिए जहर देकर मारने की कोशिश कर चुका है।

साली पर आ गया था मुख्य आरोपी का दिल

साली पर आ गया था मुख्य आरोपी का दिल

आसिफ के बार-बार बयान बदलने पर पुलिस की शक की सुई आसिफ पर घूम गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आसिफ ने अपना गुनाह कबूल किया और बताया कि उसने और डॉक्टर रविन्द्र ,संदीप कुमार , नरेश सुनील शर्मा जो कि फरार हैं उनके साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया । पूछताछ में आसिफ ने बताया कि उसका अपनी साली से अवैध संबंध था। वह उसके साथ शादी करने के एवज में समरिन को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रच रहा था।

जहरीली दवा देने पर नहीं हुई थी मौत

जहरीली दवा देने पर नहीं हुई थी मौत

डॉ रविंद्र नेगी द्वारा अपनी बीवी को जहर का इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतारने वाली बात भी पुलिस को बताई और डॉक्टर संदीप जो कि लोनी में क्लीनिक चलाता है उसेसे मिलवाया । आसिफ ने इन दोनों को 30 हजार रुपये एडवांस दिए जिससे दोनों डॉक्टर मसूरी भी घूमने गए थे । जब दवाई देने के बाद भी समरीन की मृत्यु नहीं हुई तो दोनों डॉक्टर ने आसिफ को अपने साले के साले सुनील शर्मा से मिलवाया जो अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। सुनील पहले भी जेल जा चुका है।

फिर रची खौफनाक साजिश

फिर रची खौफनाक साजिश

2 लाख में समरीन की हत्या की योजना बनाई, जिसमें से लगभग आसिफ ने सुनील को धीरे-धीरे करके दिए थे । 9 जनवरी को आसिफ ने सुनील से बेटा हाजीपुर में मुलाकात की और पूरा प्लान समझाया । प्लान के मुताबिक रात को 9:00 बजे तीनों लोगों का आना तय हुआ। आसिफ ने बड़ा दरवाजा खुला रखा। मौका देखकर आराम से आते हुए अपने नीचे वाले अंदर के कमरे में सुनील व दो अन्य लोगों को बिठा दिया।

पहले ही हत्यारों को घर में घुसा दिया

पहले ही हत्यारों को घर में घुसा दिया

इसके बाद रात में सोने का बहाना कर अपने साले जुनैद के लड़के का मोबाइल ले लिया और कहा तुम लोग भी जल्दी सो जाओ सुबह काम पर जाना है और कमरे का दरवाजा खोलकर बीच वाले कमरे में लेट गया । बाद में रात्रि में 1:00 से 3:00 के बीच में आसिफ ने सुनील में दो अन्य लोगों के साथ मिलकर अपनी पत्नी समरीन की गला घोटकर हत्या करवा दी । अपने हाथ-पैर बांधकर ऊपरी मंजिल पर ले जाने के लिए बदमाशों से कहा था ताकि लोगों को को लगे कि वास्तव में ही बदमाशों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।

बुधवार को तीनों को गिरफ्तार किया

बुधवार को तीनों को गिरफ्तार किया

हत्या के बाद कहा कि 23 हजार और लगभग 70 से 75 हजार रुपये का हार अलमारी में रखा है, जिसे तुम अपने से एक लाख के रूप में ले लो। अभियुक्त आशिफ को पूछताछ के बाद हत्या की योजना बनाने और बदमाश से मिलवाने संबंध में डॉ रविंद्र व संदीप कौ क्लीनिक के पास से गिरफ्तार किया गया और बुधवार को तीनों को जेल भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+