'मेरठ से गाजियाबाद के बीच कब शुरू होगी रैपिड रेल', सीएम Yogi Adityanath ने बताया

UP CM Yogi Adityanath News: गाजियाबाद से मेरठ के बीच देश की पहले रैपिड रेल अगले महीने से चलेगी। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में चुनावी रैली के दौरान कही।

UP CM Yogi Adityanath

UP CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों यूपी निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार 05 मई को सीएम योगी गाजियाबाद पहुंचे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कविनगर स्थित रामलीला मैदान में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधत करते हुए बताया कि देश की पहली रैपिड रेल कब शुरू होगी। दरअसल, सीएम योगी ने कहा कि रैपिड रेल का संचालन अगले महीने से होगा।

Recommended Video

    गाजियाबाद से बोले सीएम योगी रैपिड रेल से मेरठ का सफर होगा सिर्फ 45 मिनट का

    चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले से दिल्ली से मेरठ पहुंचने में 4 घंटे लगते थे। लेकिन अब यह दूरी कुछ मिनटों में पूरी होगी। सीएम योगी ने कहा कि गाजियाबाद तो दिल्ली से सटा है, फिर भी जाम के चलते सफर में 2-2 घंटे लग जाते थे।

    लेकिन, आज दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे शुरू होने से रोड कनेक्टिविटी बेहतर हो चुकी है और सफर आसान हो गया है। अगले महीने से रैपिड रेल भी शुरू हो जाएगी। रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ की दूरी को अब और कम कर देगी।

    इस दौरान उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन गया है। पिछली सरकारों में उत्तर प्रदेश के अंदर त्यौहारों से पहले कर्फ्यू लग जाता था। लेकिन, आज कोई कर्फ्यू का नाम नहीं लेता। इस दौरान सीएम योगी ने नारा दिया, 'न कर्फ्यू, न दंगा, यूपी में है सब चंगा।'

    इस दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सीएम योगी ने कहा कि केंद्र में पिछले 9 वर्ष और प्रदेश में पिछले 6 वर्ष से भाजपा की सरकारें हैं। राजनीतिक आर्थिक और सामाजिक रूप से देश मजबूत हुआ है। पूरा विश्व भारत के प्रधानमंत्री को संकटमोचक की तरह देखता है।

    सीएम योगी ने इस दौरान बसपा और सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले की सरकारें तमंचा वादी थी। युवाओं के हाथ में तमंचा पकड़ा देते हैं। आज उत्तर प्रदेश में युवाओं के हाथ में तमंचे नहीं, टेबलेट हैं। यूपी में 2 करोड़ युवाओं को टेबलेट उपलब्ध करवाया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+