गाजियाबाद: दिवाली से पहले पटाखों के गोदाम पर रेड, लाखों के पटाखें जब्त

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में जिला प्रशासन की टीम ने छापामार कर करीब 50 लाख रुपए के पटाखे जब्त किए है। यह कार्रवाई सिटी मैजिस्ट्रेट यशवर्धन श्रीवस्तव की अगुवाई में हुई। आपको बता दें कि अवैध पटाखों की रोकथाम के लिए इस साल प्रशासन की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। पिछले दिनों इसी तरह की कार्रवाई फरुखनगर के पास हुई थी, जहां से करीब 80 लाख रुपए के पटाखे जब्त किए गए थे।

Police seized Rs 50 lakh firecrackers in Ghaziabad

जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर पक्की मोरी इलाके में प्रदीप बंसल के गोदाम पर छापेमारी की। छापेमारी में गोदाम पर पटाखे का स्टॉक मिला। पटाखा रखने के लिए लाइसेंस भी प्रशासन से नहीं लिया गया था। बता दें कि यह गोदाम एक रिहायशी इलाके में बना हुआ था और यह सभी पटाखे बैन है।

एनजीटी के आदेश अनुसार इन पटाखों पर बैन लगा दिया गया है। केवल ग्रीन पटाखों को बिकने की अनुमति दी गई है। इन पटाखों की कीमत 50 लाख रुपए से ऊपर की बताई जा रही है। बता दें कि इनकी बिक्री दिवाली पर की जानी थी। पुलिस ने गोदाम के मालिक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+