UP Hindi News: प्रेमिका की खौफनाक साजिश, नए प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

UP Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गाजीपुर में नया प्रेमी मिलने के बाद एक युवती ने अपने पुराने प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी। नए प्रेमी संग मिलकर वाराणसी गोरखपुर नेशनल हाईवे पर उसने सरेराह पुराने प्रेमी को राठ से पीट-पीट कर मार डाला।

मामले में मंगलवार को पुलिस ने आरोपी प्रेमिका और उसके नए प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया तो पूरी कहानी जानने के बाद लोग हैरान रह गए। फिलहाल मृतक युवक के चाचा की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में हत्यारोपी प्रेमिका और उसके नए प्रेमी को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

police-caught-boyfriend-and-girlfriend-in-ghazipur-up

दरअसल, भांवरकोल थाना क्षेत्र के रहने वाले मनीष यादव का संबंध मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से था। हालांकि 6 महीने पहले युवती और मनीष में कहासुनी हो गई उसके बाद युवती राजेश नामक एक युवक से प्यार करने लगी। इस बात की जानकारी मनीष को ही तो मनीष विरोध करना शुरू कर दिया।

मनीष द्वारा विरोध किए जाने की जानकारी जब राजेश को ही तो राजेश और उसकी प्रेमिका ने मिलकर मनीष को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि मनीष सोनभद्र के रेणुकूट में एक सड़क बनाने वाली प्राइवेट कंपनी में काम करता था। ऐसे में राजेश और उसकी प्रेमिका ने उसे मिलने के लिए वाराणसी बुलाया।

सोमवार को वह वाराणसी में पहुंचा उसके बाद तीनों एक ही स्कॉर्पियो में बैठे और गाजीपुर के लिए निकल गए। रास्ते में पहुंचने के बाद मनीष को इस बात की जानकारी हो गई कि उसकी प्रेमिका और राजेश उसे मारना चाहते हैं। ऐसे में नंदगंज थाना क्षेत्र के धामूपुर गांव के समीप पहुंचने के बाद मनीष पेशाब करने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवा दिया।

गाड़ी रुकवाने के बाद मनीष पैदल ही वहां से भाग रहा था कि उसकी प्रेमिका और प्रेमिका के नए प्रेमी राजेश ने उसे दौड़ा लिया। अपनी जान बचाने के लिए मनीष खेत में भागा तो दोनों ने खेत में भी मरीष का पीछा कर लिया और रॉड से पीट-पीटकर मनीष को मार डाला।

इस दौरान खेत में काम कर रहे किसानों ने जब मारपीट देखा तो उन्होंने दौड़ाकर मनीष को पकड़ लिया जबकि उसकी प्रेमिका खेत में लगाई गई फसलों में छिप गई। इस मामले में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी राजेश को पुलिस के हवाले कर दिया था तो वहीं सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+