REEL बनाना पड़ा महंगा, गाजियाबाद में Video शूट करते समय 6वीं मंजिल से गिरी लड़की, हालत गंभीर
Ghaziabad REEL News: गाजियाबाद में मंगलवार को रील के लिए वीडियो बनाते समय एक 16 वर्षीय लड़की अपार्टमेंट के छठवीं मंजिल से गिर गई। गिरने के चलते लड़की की के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है। यह पूरा मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र के क्लाउड नाइन सोसाइटी का बताया जा रहा है। सोसाइटी में 16 वर्षी मोनीषा नामक एक लड़की परिवार के साथ रहती है।

बताया जा रहा है कि मोनीषा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर रील और शार्ट वीडियो बनाकर अपलोड करती थी। फॉलोवर बढ़ाने के लिए आने लोगों की तरह मोनीषा भी अपने सोशल मीडिया पेज पर लगातार एक्टिव रहती थी।
मंगलवार को अपार्टमेंट में स्थित अपने फ्लैट के बालकनी में खड़े होकर मोबाइल से रेल बना रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसके हाथ से उसकी मोबाइल छूट गई। हाथ से मोबाइल छूटने के बाद नीचे गिरने लगी।
इस दौरान मोनीषा भी अपने मोबाइल पकड़ने के लिए झुकी और मोबाइल पकड़ नहीं पाई। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह भी बालकनी से बाहर निकलते हुए छठवें मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी। गिरने के चलते उसके सिर में गंभीर रूप से चोट लग गई।
घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
लड़की के छत से गिरने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है की लड़की मौजूद लोगों से पापा को बुलाने के लिए कह रही है इसके अलावा एम्बुलेंस को भी फोन करने के लिए कह रही है। बाद में परिवार के लोग लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
गाजियाबाद जनपद में रील बनाने को लेकर यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी गाजियाबाद से कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ घटनाओं सड़क पर जिक जैक करते हुए गाड़ी चला कर रील बनाने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जा चुकी है। बावजूद इसके रील का नशा लोगों के चित से नहीं उतर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications