गाजियाबाद में घर में लगी भीषण आग, 7 माह के मासूम सहित 5 लोगों की जलकर मौत, 2 जख्मी

उत्तर प्रदेश के गाजियााद में लोनी बार्डर इलाके में स्थित हाजीपुर गांव में एक घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक सात माह की बच्ची और एक सात माह का बच्चा भी शामिल है।

हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने बताया कि हम आग लगने की वजह का पता लगा रहे हैं। जांच के बाद ही इसकी वजह पता चल पाएगी।

ghaziabad

हादसे के बाद अडिशनल पुलिस कमिश्नर दिनेश पी ने कहा कि लोनी बॉर्डर में देर रात सूचना मिली कि एक व्यक्ति के घर पर आग लगी है और कुछ लोग फंसे हुए हैं। इसी सूचना पर थानाध्यक्ष और फायर सर्विस तत्काल मौके पर पहुंचे और वहां पर एक महिला और एक बच्चे को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Recommended Video

    गाजियाबाद में घर में लगी भीषण आग, 7 माह के मासूम सहित 5 लोगों की जलकर मौत, 2 जख्मी

    आग पहली और दूसरी मंजिल पर लगी थी, जिसकी वजह से ऊपर की मंजिल में लोग फंस गए थे। ऊपर के लोग पहली और दूसरी मंजिल में ट्रैप हो गए थे। इसमे से 5 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनकी मौत हो गई है। मृतकों में बच्चे, बुजुर्ग और बड़े भी हैं। इनकी शिनाख्त की जा रही है। घायलों का बेहतर इलाज हो इसकी व्यवस्था कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें- Kuwait Fire: कुवैत की इमारत में लगी भीषण आग में 40 भारतीयों की मौत, पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक

    पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर फोम कप लगे हुए थे, जिसपर आग लग गई, जिसकी वजह से आग तेजी से फैल गई और परिवार के लोग निकल नहीं पाए। असली वजह क्या है, उसकी सुबह जांच करके ही हम बता पाएंगे। हादसे में एक सात वर्ष की बच्ची, एक सात माह का बच्चा, दो महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+