गाजियाबाद के IMS कॉलेज में हादसा, लिफ्ट टूटने से 10 छात्र घायल, तीन की हालत गंभीर

गाजियाबाद, 27 अप्रैल: गाजियाबाद के आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया है। कॉलेज की लिफ्ट टूटने से आधा दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हो गए। तीन छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को पास के मणिपाल अस्पाल में भर्ती कराया गया है। छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Recommended Video

      Ghaziabad के IMS College में बड़ा हादसा, लिफ्ट टूटने से 10 छात्र घायल | वनइंडिया हिंदी
      life collapses in ims ghaziabad many students injured

      लिफ्ट से ऊपर की मंजिल पर जा रहे थे छात्र

      हादसा नेशनल हाइवे-24 पर डासना के पास आध्यात्मिक नगर स्थित आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ है। कॉलेज की एक बिल्डिंग में 12 छात्र लिफ्ट के जरिए ऊपर की मंजिल पर जा रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट टूट गई और सीधा नीचे जा गिरी। इस हादसे में 5 छात्र बुरी तरह घायल हो गए। तीन छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

      क्षमता से अधिक छात्र लिफ्ट में थे सवार

      घटना सुबह करीब 9 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, कालेज के ध्रुव हॉस्टल में रहने वाले छात्र नाश्ता करने के लिए कॉलेज के कैंटीन में जा रहे थे। अचानक 5वीं मंजिल से लिफ्ट गिरकर ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि लिफ्ट की क्षमता 6 से 8 लोगों की ही थी, लिफ्ट में 12 छात्र सवार थे। लोड ज्यादा होने की वजह से लिफ्ट की तार टूट गई और हादसा हो गया। सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने लिफ्ट में फंसे घायल छात्रों को बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती करा। घायलों में तीन छात्रों की हालात गंभीर बनी हुई है। एक छात्र के पैर में फ्रेक्चर आया है, जबकि दो छात्रों को सिर में चोट लगी है, जिनका इलाज चल रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+