Karwa Chauth पर गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करवा रहा था पति, पत्नी ने देखा तो बीच बाजार दिखा दिए 'तारे'
करवा चौथ पर गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करवा रहा था पति, पत्नी ने देखा तो बीच बाजार दिखा दिए 'तारे'
Karwa Chauth 2022 Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद (Ghaziabad) में करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन एक शादीशुदा शख्स को अपनी पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड को मार्किट में शॉपिंग करना भारी पड़ गया। गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करते हुए उस शख्स की पत्नी ने अचानक उसे किसी और के साथ देख लिया। फिर क्या था पत्नी का पारा चढ़ा गया और बीच बाजार दोनों की चप्पल से जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान महिला कह रही थी कि तुम्हें दिन में ही करवा चौथ का चांद न दिखाया तो कहना।
Recommended Video

Karwa Chauth पर पति की पिटाई का वीडियो हुई वायरल
बीच बाजार हुए इस हंगामे के बाद लोगों की भीड़ लग गई और वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बता दें, जिस युवक की भरे बाजार पिटाई हुई, पुलिस ने उसका शांति भंग की धारा में चालान किया और युवती को चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं, किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र के तुराब नगर मार्केट का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 अक्टूबर यानी करवा चौथ के दिन एक युवक पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड को लेकर शॉपिंग करने के लिए निकला था।

पत्नी ने सरेआम पति को पीटा
उसी दौरान मार्किट में अचानक से युवक की पत्नी भी शॉपिंग के लिए पहुंच गई। जब युवक की पत्नी ने अपने पति को किसी और महिला को शॉपिंग कराते हुए देखा तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को फोन कर बुला लिया और पति के सामने पहुंच गई। अपनी पत्नी को देख पति स्तब्ध रह गया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही पत्नी ने सरेआम पति की चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। बाजार में हंगामा बढ़ा तो मामले सूचना पुलिस दो दी गई।

क्या कहा सीओ अंशु जैन ने
जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। बता दें कि लोगों ने मौके पर मोबाइल से वीडियो बना लिए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में सीओ अंशु जैन ने बताया, 'बाजार में मारपीट की सूचना मिलने के बाद हम वहां पहुंचे तो पता चला कि महिला एक पुरुष की पिटाई कर रही है। पुरूष उसका पति है जो अपनी प्रेमिका को शॉपिंग कराने आया था। युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।'
दोनों के बीच चल रहा है विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिहानी गेट थाना क्षेत्र के कौशल नगर निवासी एक महिला की शादी 4 मार्च 2017 को प्रताप विहार सेक्टर-12 निवासी युवक से हुई थी। कुछ समय बाद दंपति में विवाद हो गया, जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई और वहीं पर परिवार वालों के साथ रहने लगी। पत्नी के अनुसार, वह अपने बच्चे के साथ पिछले 3 साल से मायके में रह रही है। उसने घरेलू हिंसा के आरोप में पति के खिलाफ केस भी दर्ज करवा रखा है।












Click it and Unblock the Notifications