यूपी: निकाह से पहले मांगे 10 लाख रुपए, फिर दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को जमकर पीटा
गाजियाबाद, 18 दिसंबर: खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से है। यहां एक दूल्हे को शादी के बीच दहेज में 10 लाख रुपए मांगना भारी पड़ गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने भड़क गए और दूल्हे की बैक्वेट हॉल के अंदर ही जमकर पिटाई कर दी। दूल्हे की पिटाई का वीडियो वहां खड़े किसी शख्स ने बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

बता दें, दूल्हे की पिटाई का वीडियो हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। ये वायरल वीडियो करीब 6 या 7 दिन पहले का है। आजतक की खबर के मुताबिक, दूल्हे मुजम्मिल हुसैन और उसके पिता महमूद हुसैन खाना खाने के बाद निकाह के मंडप में पहुंचे। उन्होंने निकाह से पहले 10 लाख रुपए की डिमांड कर दी और बिना पैसे लिए निकाह से इनकार कर दिया। बता दें, महमूद हुसैन निकाह से पहले तीन लाख रुपए नकद और एक लाख रुपए की डायमंड रिंग पहले ही ले चुके थे।
खबर के मुताबिक, दुल्हन के परिजनों को इस दौरान पता चला कि दूल्हा मुजम्मिल का परिवार उसकी पहले भी कई शादियां करवा चुका हैं और उनकी बेटी के साथ भी धोखा देकर शादी करने जा रहा था। जैसे ही दूल्हे की असलियत सामने आई तो दुल्हन के परिजन भड़क गए और दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दूल्हे की जमकर पिटाई जमकर हो रही है।
दूल्हे की पिटाई होती देख बाराती भी मौके से निकल लिए। इस हंगामे की बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौक पर पहुंचकर पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। इस दौरान दुल्हन के भाई की तहरीर पर आरोपी दूल्हे के खिलाफ 420 और दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications