गाजियाबाद: हथियारों के दम पर PNB बैंक में घुसे बदमाश, पैसा लूटकर बाइक पर हुए फरार
गाजियाबाद, 02 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने हथियारों के दम पर दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कैशियर को गन पॉइंट पर लेकर करीब 12 लाख रुपए लूट लिए हैं और फरार हो गए। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और बैंककर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। ऐसा बताया जा रहा है कि जिस वक्त लूटेरे बैंक में दाखिल हुए उस वक्त गेट पर कोई सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं था।
Recommended Video

लूट की घटना के बाद बैंक परिसर में मौजूद लोग काफी डर गए। बाहर का मौहाल भी दहशत भरा नजर आया। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अब जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि लूटेरों तक पहुंचा जा सके। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, नूरनगर में पंजाब नेशनल बैंक की ग्रामीण शाखा है।
दोपहर करीब दो बजे दो बाइकों पर आए करीब चार बदमाश बैंक में घुस आए। बदमाशों ने कैशियर को गन पॉइंट पर लिया और सारा कैश लेकर आसानी से फरार हो गए। एसपी सिटी के अनुसार, बैंक मैनेजर ने 10 से 12 लाख रुपए कैश लुटना बताया है। पुलिस मौके पर है। बदमाशों की तलाश में काम्बिंग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications