Ghaziabad: दरोगा ने कवयित्री से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में एक कवयित्री ने दरोगा पर रेप कर वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो उसका अबॉर्शन करवा दिया।

Ghaziabad News: खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से है। यहां एक नामचीन कवयित्री ने सब इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए है। कवियत्री का आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ रेप किया और इस दौरान उनकी कुछ अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी दरोगा सात महीने तक रेप करता रहा। इसी बीच कवयित्री गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी करा दिया।
इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी दरोगा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया है। यह मामला गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र का है। कवयित्री ने कविनगर थाने में दी तहरीर के मुताबिक, अप्रैल माह में वह अपने घर जाने के लिए डासना बैरियर के पास खड़ी थीं। इसी दौरान वर्दी पहने दरोगा अजय मिश्रा वहा आया और उसने उनसे खड़ा होने का कारण पूछा। इस दौरान दरोगा ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस के बाद दरोगा अक्षय मिश्रा ने कवयित्री से फोन पर बातचीत शुरू कर दिया और कभी-कभार उसके घर आने जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन चाय पीने के बहाने दरोगा उनके फ्लैट पर आया। तो कवयित्री उसके लिए चाय बनाकर लाई। इसके बाद रसोई में नाश्ता लेने चली गई। इस बीच दरोगा ने उनकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गईं और दरोगा ने उसके साथ रेप किया।
कवयित्री ने बताया कि जब उन्हें होश आया तो वह निर्वस्त्र बिस्तर पर थी और दरोगा भी वहीं मौजूद था। खुद को निर्वस्त्र अवस्था में देखकर इसका विरोध किया तो दरोगा ने उनकी फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित कवयित्री का आरोप है कि इसके बाद दरोगा लगातार उसका शोषण करता रहा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई तो उसने जबरन दवाएं देकर गर्भपात करा दिया।
Recommended Video
इस मामले में कवयित्री ने दरोगा अक्षय मिश्रा के खिलाफ कविनगर थाने में दुष्कर्म, गर्भपात, धमकी देने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तो वहीं, इस मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि दरोगा अजय मिश्रा डीसीपी ग्रामीण के यहां पीआरओ पद पर तैनात था, जिसे सस्पेंड कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications