Ghaziabad: खालिद ने दीपक बन हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया, प्रेग्नेंसी के दौरान बनाए संबंध
Ghaziabad News: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सामने आई है। यहां एक महिला ने खालिद चौधरी उर्फ दीपक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि खालिद ने अपना धर्म छुपाकर उससे फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़ित महिला ने बताया कि रिलेशन के जब वह गर्भवती हो गई तो उसपर गर्भपात करने का दबाव डाला गया। जब उसने मना किया तो आरोपी ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी बार-बार पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए, जिससे उसका गर्भपात हो गया।

हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, मुस्लिम युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसका धर्मांतर भी करा दिया। पीड़िता ने बताया कि मस्जिद में ले जाकर उसका न केवल धर्मांतरण कराया, उसे गोमांस खाने के लिए भी मजबूर किया गया। फिलहाल विजयनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धारओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और मामला की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है और साल 2020 में फेसबुक के जरिए उसकी दीपक चौधरी नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। फेसबुक पर धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और फिर मोबाइल पर बातें होने लगी। इस दौरान दीपक ने खुद को पत्रकार बताया और अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
पीड़िता ने बताया कि दीपक ने प्रेम जाल में फंसाने के बाद उससे शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस दौरान दीपक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाए और फोटो भी खींच लिए। इस दौरान पीड़िता को पता चला कि उसका नाम दीपक नहीं, बल्कि खालिद चौधरी है और वो मुस्लिम है।
आरोप है कि युवक ने उनसे झूठ बोलकर दोस्ती की और फिर शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने विरोध और आरोपी से अपने संबंध खत्म करने चाहे तो आरोपी उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं, पीड़िता ने बताया कि आरोपी के साथ रिलेशन के दौरान वह गर्भवती हो गई।
उसके गर्भवती होने पर आरोपी खालिद ने उसपर गर्भपात करने का दबाव भी डाला। लेकिन, पीड़िता ने गर्भपात कराने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए औऱ मारपीट भी की। प्रेग्नेंसी के दौरान बार-बार संबंध बनाने और मारपीट से उसक गर्भपात हो गया।
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि खालिद चौधरी ने उसकी कमर पर जबरन अपने नाम का टैटू भी गुदवा दिया। इतना ही नहीं, पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे एक मस्जिद में ले गया और वहां जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके साथ ही नाम बदलवाकर जबरन हिजाब भी पहनवाया गया।
इसके बाद गोमांस खाने के लिए भी मजबूर किया गया। ऐसा नहीं करने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। वहीं, अब पीड़िता ने आरोपी खालिद चौधरी उर्फ दीपक के खिलाफ विजयनगर थाने में तहरीर दी है। इस मामले में डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications