Ghaziabad: यूट्यूब की मदद से बदलते थे IMEI नंबर...तोड़ते थे लॉक, लूटे गए मोबाइल के साथ गैंग के 4 लोग गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश किया है, जो न सिर्फ मोबाइल को अनलॉक करते थे। बल्कि यूट्यूब की मदद से उसका IMEI नंबर भी बदल देते थे। पुलिस ने इसके पास से 12 मोबाइल फोन और IMEI नंबर की डिवाइस भी बरामद की है।

Ghaziabad News

Ghaziabad News: मोबाइल चोर गैंग के चार सदस्यों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए लुटेरे मोबाइल फोन चोरी करके यूट्यूब की मदद से उन्हें अनलॉक करते थे। इसके बाद उसका आईएमआई (IMEI) नंबर को बदल कर बेच देते थे। IMEI नंबर बदलने की वजह से पुलिस न तो लूटे गए मोबाइल की लोकेशन निकाल पाती था, न उसे तलाश कर पाती थी।

तो वहीं, अब गिरफ्त में आए चारों आरोपियों पास से पुलिस ने लूटे गए 12 मोबाइल फोन, IMEI नंबर बदलने की 3 डिवाइस, एक कंप्यूटर, तमंचा और बाइक बरामद की है। गाजियाबाद एसीपी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए चारों आरोपियों के नाम निशांत, गौरव, किशन और मौ. समीर हैं। पूछताछ में सामने आया कि मौ. समीर ने कम्प्यूटर हार्डवेयर का कोर्स किया हुआ है और IMEI नंबर बदलने में माहिर है।

एसीपी रवि कुमार ने बताया कि लोहियानगर मार्किर के सामने से निशांत और गौरव को गिरफ्तार किया था। इन दोनों की निशानदेही पर किशन और मौ. समीर को भी गिरफ्तार किया गया। निशांत व गौरव ने पूछताछ में बताया कि वे अपनी बाइक से गाजियाबाद के विभिन इलाकों में मोबाइल फोन लूटते थे। इसके बाद अपने साथी किशन व समीर के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर ले जाते थे।

जहां पर मौ. समीर कम्प्यूटर डिवाइसों का प्रयोग करके लूटे गए मोबाइल फोन की IMEI नंबर को बदलता था और फोन को अनलॉक करता था। पुलिस की मानें तो ये चारों आरोपी करीब दो साल से इस धंधे में हैं। वहीं, खास बात यह है कि इन सब में सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा समीर है। यही गैंग का लीडर है और 10वीं पास है। लेकिन, समीर का शातिर दिमाग अच्छे-अच्छे पढ़े लिखे को भी मात देता था।

Recommended Video

    गाजियाबाद: बुजुर्ग दंपति पर हमला कर लूट करने वाले बबली और बंटी गिरफ्तार

    बता दें, IMEI नंबर बदलने के बाद किशन की मदद से इन मोबाइल फोन को कम दामों में बेचा जाता था। वह आसपास के इलाकों में परिवार में किसी बीमार होने के साथ अन्य मजबूरी बताकर मोबाइल को बेच दिया करते थे। कुछ मोबाइल नेपाल तक पहुंचाने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस पॉइंट पर भी जांच कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+