Ghaziabad: लालू यादव के समधी और पूर्व MLC जितेंद्र यादव के घर पर ED का छापा, सभी मोबाइल बंद
लालू प्रसाद यादव के समधी और पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के गाजियाबाद स्थित आवास पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है और सभी के मोबाइल बंद करा दिए गए हैं।

Recommended Video
Ghaziabad News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के समधी और पूर्व MLC जितेंद्र यादव (Jitendra Yadav) के गाजियाबाद स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। शुक्रवार सुबह 08 बजे ईडी की टीम जितेंद्र यादव के राजनगर स्थित आवास आर 15/15 पर पहुंची और दस्तावेजों की छानबीन शुरु कर दी। इस दौरान टीम ने सभी के मोबाइल बंद करा दिए गए हैं और किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमीन के बदले नौकरी (land for job scam) मामले में राजद प्रमुख लालू यादव के सीए के परिसरों और दिल्ली में तेजस्वी यादव के आवास सहित 12 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम शुक्रवार सुबह 08 बजे गाजियाबाद स्थित राजनगर में सपा नेता और पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के आवास पर पहुंची। इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के आवास पर कई दस्तावेजों खंगाले जा रहे हैं।
इस पूरी कार्रवाई को बड़े ही गोपनीय तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव के समधी हैं पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव। लालू यादव की बेटी रागिनी यादव से जितेंद्र यादव के बेटे राहुल यादव की पत्नी हैं। बता दें, कुछ दिनों पहले बिहार की मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव से ईडी ने पूछताछ की थी। ईडी की कार्रवाई के वक्त आरजेडी कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया था। लेकिन जितेंद्र यादव के यहां कोई भी सपा नेता नहीं पहुंचा।
वहीं, घर के सभी सदस्य अंदर हैं और उनके मोबाइल स्विच आफ करा दिए गए हैं। गेट पर एक व्यक्ति को तैनात किया गया है। घर में प्रवेश और निकास पर पूरी तरह से पाबंदी है। ऐसा बताया जा रहा है कि लालू याद के दामाद राहुल के खाते में एक करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ था। इस दौरान लालू की बेटियों के घर भी ईडी ने छापा मारा है।












Click it and Unblock the Notifications