Ghaziabad : 'ओयो होटल' में प्रेमी ने पहले मनाई रंगरेलियां, प्रेमिका जाने लगी तो बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट

यूपी के गाजियाबाद जनपद में मुरादनगर स्थित एक होटल में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या का आरोप उसी के प्रेमी पर है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Ghaziabad murder In Oyo Hotel married girlfriend brutally killed by boyfriend

यूपी के गाजियाबाद जनपद में मुरादनगर स्थित एक होटल में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या का आरोप उसी के प्रेमी पर है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया हैं। जिसने गला दबाकर महिला की हत्या की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं। वहीं शुरुवाती पड़ताल में यह स्पष्ट हुआ है कि मृत महिला शादीशुदा थी और अपने पति को बताकर ही प्रेमी के साथ फरार हुई थी।

बेड पर पड़ा था महिला का शव

बेड पर पड़ा था महिला का शव

दरअसल, मुरादनगर के शिवम विहार स्थित रॉयल रेजीडेंसी होटल रूम में एक महिला का शव बेड पर पड़ा हुआ था। जिसकी जानकारी होटलकर्मी ने होटल के स्टाफ को दी। कमरे में महिला के शव की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई।

कमरे में पड़ी लाश देखकर उड़े होटलकर्मी के होश

कमरे में पड़ी लाश देखकर उड़े होटलकर्मी के होश

उधर होटल के स्टाफ के मुताबिक बीती रात महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में आई थी और उन्होंने ओयो ऐप से रूम बुक किया था। जिसके बाद सुबह महिला का प्रेमी रिसेप्शन पर एटीएम से कैश निकालने की बात कहकर होटल से बाहर गया था। जब काफी देर तक युवक वापस नहीं आया तो एक होटलकर्मी रूम में पहुंचा। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो बिस्तर पर महिला की लाश पड़ी हुई थी। जिसके बाद वह चौंक गया और होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। होटल पहुंची पुलिस ने रिसेप्शन पर जमा आईडी प्रूफ से पहचान की तो पता चला यह महिला का नाम रचना हैं और उसके प्रेमी का नाम गौतम हैं। इसी के साथ पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला और अपनी तफ्तीश आगे बढ़ाई।

पति को कहा था आशिक के साथ जा रही हूँ, लेकिन वापस लौटी लाश

पति को कहा था आशिक के साथ जा रही हूँ, लेकिन वापस लौटी लाश

पुलिस पूछताछ में पता चला कि महिला बागपत जनपद के निवाड़ा गांव की रहने वाली रचना हैं। जो एक एनजीओ में भी काम करती थी। वही रचना तीन दिन पहले ही अपने प्रेमी गौतम के साथ फरार हो गई थी। इतना ही नहीं रचना ने बकायदा फोन पर अपने पति को खुद अपने आशिक गौतम सिंह के साथ जाने की बात कही थी। जिसके बाद उसने फोन काट दिया था। लगातार महिला का पति राजकुमार उसकी तलाश कर रहा था। उसके बाद रचना ने फिर फोन करके अपने पति राजकुमार से कहा कि वह बस स्टैंड पर पहुंच गई हैं। यह कहकर रचना ने फिर फोन स्विच ऑफ कर लिया। बता दें कि राजकुमार ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली बागपत में दर्ज करा दी थी। जिसके बाद आज उसे उसकी हत्या होने की सूचना मिली।

Recommended Video

    समस्तीपुर: हत्या के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, मची खलबली
    रचना ने घर जाने की जिद की तो दबा दिया गला, पुलिस ने किया ख़ुलासा

    रचना ने घर जाने की जिद की तो दबा दिया गला, पुलिस ने किया ख़ुलासा

    वहीं पुलिस ने आरोपी प्रेमी गौतम सिंह को गिरफ्तार कर लिया हैं। एसपी सिटी के मुताबिक गौतम सिंह ने ही गला दबाकर रचना की हत्या की हैं। पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने शराब पी रखी थी और इसी बीच रचना अपने घर जाने की जिद कर रही थी। जिस बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हुई और आवेश में आकर उसने रचना का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+