गाजियाबाद: ईरान से लौटे पिता के बाद कोरोना की चपेट में आया बेटा, अस्पताल में भर्ती
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है।पीड़ित को गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात आई रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि जिस शख्स में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है उसी के पिता को एक हफ्ते पहले गाजियाबाद के स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद भर्ती कराया था। दोनों ही पीड़ित बाप-बेटे गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन में रहने वाले हैं।

पीड़ित 23 फरवरी को ईरान से बिजनेस टूर के बाद वापस लौटा था। 2 मार्च को लखनऊ इमीग्रेशन डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के आधार पर ट्रैक किया गया, जिसके बाद 3 मार्च को उसे जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिवार में उनकी पत्नी और बेटे हैं, दोनों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। पत्नी का सैंपल निगेटिव आया और बेटे का सैंपल बीती रात पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में उन्हें आइसोलेटेड वॉर्ड में रखा गया है।
बता दें कोरोना वायरस से दुनिया के 110 से भी ज्यादा देश जंग लड़ रहे हैं। दुनियाभर में वायरस के कारण 4200 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 25 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत की बात करें तो यहां भी संक्रमित मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications