खाने के बर्तनों में नौकरानी करती थी पेशाब, फिर उसी से गूंथती थी आटा, कैमरे में कैद हुई शर्मनाक घटना
ghaziabad house maid making rotis with urine: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में एक बिजनेसमैन के घर पर काम करने वाली नौकरानी की घिनौनी करतूत सामने आई है। नौकरानी किचन में खाना बनाने के दौरान बर्तनों में पेशाब करती थी।
इतना ही नहीं पेशाब करने के बाद पानी की जगह खाना बनाने के लिए वह पेशाब का ही इस्तेमाल करती थी। बिजनेसमैन के परिवार के लोग खाना खाने के चलते लीवर की बीमारी से ग्रसित होने लगे उसके बाद लोगों को शक हुआ।

फिर नौकरानी के चुपके से लोगों ने किचन में मोबाइल का कैमरा ऑन करके रख दिया। उसके बाद किचन में रख मोबाइल में जब पूरी घटना रिकॉर्ड हुई तो बिजनेसमैन के परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले में पुलिस से शिकायत की गई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच द्वारा बताया गया कि ऐसी घटना सामने आई है महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कारोबारी के मुताबिक, उनके घर में रीना नाम की एक महिला घरेलू सहायिका के तौर पर बीते 8 साल से कम कर रही थी। बीते कुछ दिनों से उनके परिवार के लोगों को लीवर की समस्या होने लगी। ऐसे में उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया।
इधर एक-एक कर के परिवार के सभी लोग लीवर की बीमारी से ग्रसित होने लगे। ऐसे में कारोबारी को शक हुआ तो उन्होंने रसोई में मोबाइल का वीडियो कैमरा ऑन कर छुपा दिया। उसके बाद नौकरानी रसोई में आती है और खाना बनाने वाले बर्तन में पेशाब करती है।
पेशाब से ही आटा गूथकर बना दी रोटी
नौकरानी के किचन से निकलने के बाद कारोबारी के परिवार के लोगों ने जब मोबाइल को हाथ में लिया और उसमें रिकॉर्ड वीडियो को देखा तो परिवार के लोग हैरान रह गए। कारोबारी का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नौकरानी खाना बनाने वाले बर्तन में पेशाब करती है।
बर्तन में पेशाब करने के बाद वह अपने पेशाब से ही रोटी बनाने के लिए आटा गूंथने लगती है। इस मामले में कारोबारी द्वारा क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में नौकरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications