Ghaziabad: सनकी प्रेमिका ने प्रेमी की बहन को उतारा मौत के घाट, फ़ोन नंबर न देने पर पेपर कटर से हत्या

जब एक महिला के प्रेमी ने उसका फ़ोन उठाना बंद कर दिया, उससे बात करना बंद कर दिया तब उसने गुस्से में आकर प्रेमी की बहन को मौत के घाट उतार दिया। मृतिका की गलती इतनी थी कि उसने अपने भाई का फ़ोन नंबर नहीं दिया।

गाजियाबाद के गोविंदपुरी इलाके में 9 जून की शाम एक युवती को चाक़ू मारकर घायल कर दिया गया था। जिसने दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने हमले के मुकदमे को हत्या में बदलते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जो मेरठ मेडिकल कॉलेज में पेरामेडिकल स्टाफ रह चुकी है। हत्यारोपी महिला के मृतका के भाई से प्रेम संबंध थे। इसी को लेकर विवाद हुआ था। वारदात में इस्तेमाल पेपर कटर पुलिस ने बरामद कर लिया है।

प्रेमी की बहन पर निकाली भड़ास
बता दें कि कविनगर थाना क्षेत्र के गोविदंपुरम आई ब्लॉक में ये वारदात हुई थी। मृतक सरिता राणा (30) यहां किराए के मकान में रहती थी। हत्यारोपी योगिता सिंह का का अफेयर मृतक सरिता राणा के भाई यश से हो गया। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यश उससे कोई संबंध नहीं रखना चाहता था। जिसके चलते यश ने अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया था। योगिता बार-बार सरिता के घर जाकर उसके भाई का मोबाइल नंबर मांगती थी। सरिता उससे वहां आने के लिए मना भी कर चुकी थी, फिर भी वो नहीं मान रही थी।

Ghaziabad girlfriend kills lover sister with paper cutter for not giving phone number of boyfriend

सनकी प्रेमिका के हमले में घायल महिला की मौत
वहीं 9 जून को भी योगिता सरिता के घर गई और यश ये बात कराने व उसका पता बताने को कहा। सरिता ने इसका विरोध किया। जिस पर योगिता और सरिता के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते योगिता ने अपने पर्स से पेपर कटर निकाला और सरिता का गला रेतकर भाग गई। जिसके बाद सरिता को तुरंत गाजियाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां से उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया। रविवार को सरिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में सरिता के पति सौरभ राणा ने योगिता सिंह पर हमले की FIR कराई थी।

पुलिस ने बताया कि घायल महिला की मौत के बाद मुकदमे को हत्या में बदलते हुए आरोपी योगिता सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। योगिता मूल रूप से हाथरस जिले के गांव कैलोरा की रहने वाली है और फिलहाल दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+