Ghaziabad : एलिवेटेड रोड पर दो युवतियों ने पार की 'हदें', वायरल हो गया वीडियो

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कौशांबी थाने में दरोगा रीगल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है।

ghaziabad elevated road girl viral video

गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर नियमों का उल्लंघन करके वीडियो बनाने का एक और मामला सामने आया है। दो युवतियों ने रील बनाने के लिए सड़क किनारे कार खड़ी करके डांस किया। इसके बाद बोनट पर रखकर केक भी काटा। दोनों युवतियों के एलिवेटेड रोड पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कौशांबी थाने में दरोगा रीगल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ युवतियों का वीडियो

Recommended Video

    Ghaziabad : एलिवेटेड रोड पर दो युवतियों ने पार की 'हदें', वायरल हो गया वीडियो

    जानकारी के मुताबिक, युवतियों ने पहले यूपी गेट के पास यह डांस और हुड़दंग किया। इसके बाद राजनगर एक्सटेंशन के पास के पास भी युवतियों ने जमकर नियमों का उल्लंघन किया। काफी देर तक ये सब चलता रहा। बता दें, कार तिरछी खड़ी होने की वजह से वाहनों को निकलने में भी दिक्कतें हुईं। दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केस दर्ज किया गया। कार के नंबर से युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर गाड़ी सीज कर दी गई।

    पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    इस मामले में एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कौशांबी थाने में दरोगा रीगल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। गाड़ी नंबर के आधार पर युवक की पहचान खोड़ा निवासी विकास श्रीवास्तव के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया। विकास ने बताया कि उसके साथ नजर आ रही युवतियां उसकी दोस्त हैं। वे इंस्टाग्राम के लिए रील बना रही थीं। नंदग्राम के एसीपी आलोक दुबे का कहना है कि वीडियो बनाने के लिए गाड़ी को नो पार्किंग एरिया में खड़ा किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+