गाजियाबाद में आबकारी अधिकारी गोली लगने से घायल
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में यहां आबकारी विभाग का एक निरीक्षक रविवार रात गोली लगने से घायल हो गया। एक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। आबकारी विभाग के एक सूत्र ने कहा कि यह घटना उस वक्त घटी, जब दिल्ली में मंगलवार को होने वाली मतगणना तथा दिल्ली के पड़ोसी इलाकों से शराब की तस्करी के मद्देनजर वह मोर्ती इलाके में गश्ती पर थे।

सिहानी गेट पुलिस थाने के निरीक्षक अशोक सिसोदिया ने हालांकि कहा, "वरुण सिंह निश्चित तौर पर उनके क्षेत्राधिकार थे, लेकिन वह गश्ती पर नहीं थे। वह एक शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे, जहां उन्हें गोली लगी।"
मोर्ती इलाका सिहानी गेट पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। घायल अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताया है।
कोलंबिया एशिया अस्पताल के प्रबंधक अखिल कुमार ने कहा कि वरुण सिंह के दाएं पैर में गोली लगी है। सर्जरी के बाद गोली को बाहर निकाल दिया गया है। फिलहाल वह चिकित्सकों की देखरेख में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications