गाजियाबाद: 25 लाख लूट कर भाग रहे बदमाशों का पुलिस ने किया एनकाउंटर
गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया है। दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ें हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं एक पुलिसवाले को भी गोली लगने की खबर है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बदमाश मेरठ के एक व्यपारी से 25 लाख रुपये लूट का भाग रहे थे।

खरखौदा थाना क्षेत्र के बिजली बंबा चौकी के समीप ही स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारते हुए गोली मारने की धमकी दी और गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद कार सवार चार बदमाशों ने तीनों मुनीमों को गन प्वाइंट पर लेकर साढ़े 25 लाख रुपये लूट लिए और खरखौदा की ओर भाग निकले।
सूचना पाकर पुलिस फौरन एक्शन में आ गई और बदमाशों को मोदी नगर के पास के एक खेत में घेर लिया। बताया जाता है कि मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया है और दो अन्य बदमाशों की को पकड़ लिया है। हालांकि अभी पुलिस के आला अफसरों ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक मुनीमों से लूटा गया कैश भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications