गाजियाबाद न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

गाजियाबाद: महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पूजा चड्ढा गिरफ्तार, 1 करोड़ की ठगी का आरोप

Google Oneindia News

गाजियाबाद। कांग्रेस महिला कमेटी की जिला अध्यक्ष पूजा चड्ढा को कविनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूजा चड्ढा पर आरोप है कि उन्होंने 100 से अधिक महिलाओं से करीब एक करोड़ रुपए की ठगी की है। इस मामले में सितंबर 2019 में केस दर्ज करवाया गया था, लेकिन वह कोर्ट से स्टे ले आई थीं।

congress woman wing chife Pooja Chadha arrested for fraud

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस महिला कमेटी की जिला अध्यक्ष पूजा चड्ढा ने साल 2017 में उन्नति विकास संस्था शुरू की थी। संस्था के नाम पर पूजा चड्ढा ने महिलाओं से इन्वेस्ट के नाम पर रुपए लिए थे। इस मामले में सितंबर 2019 में केस दर्ज करवाया गया था, लेकिन वह कोर्ट से स्टे ले आई थीं। इसके बाद सोमवार को एक महिला ने पूजा और उनकी पार्टन मधु शिशौदिया के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज कराया। सीओ सिटी आतिश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूजा चड्ढा को अरेस्ट कर लिया।

NGO के नाम पर बनाया महिलाओं को निशाना
पूजा चड्ढा ने 2017 में उन्नति विकास संस्था शुरू की थी। इसमें वह महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए से 2000 रुपए जमा करने की स्कीम देती थी। पूजा ने अपनी संस्था को बढ़ाने के लिए कई महिलाओं को जोड़ा था। आरोप है कि उन्होंने 100 से अधिकर महिलाओं से रुपए लेकर वापस नहीं दिए। मामले में कई बार शिकायत भी हुई थी। बता दें कि इस मामले में पूजा पर 3 केस दर्ज हैं।

Comments
English summary
congress woman wing chife Pooja Chadha arrested for fraud
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X