गुजरात: विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में खेला जाएगा आईपीएल 2020 का पहला मैच

Recommended Video

    World's Largest Stadium in Gujarat to witness IPL 2020's First Match | वनइंडिया हिंदी

    Gandhinagar news, गांधीनगर। विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद में मोटेरा में बन रहा है। उसका निर्माण कार्य पूर्ण होने को आया है और अगले छह महीनों में स्टेडियम शुरू हो जायेगा। 2020 में आईपीएल का पहला मैच इस स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात के मोटेरा में विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम बनने जा रहा है। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष परिमल नथवाणी ने कहा है कि 700 करोड़ रुपये की लागत से यह स्टेडियम बन रहा है, जो विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। इस स्टेडियम का निर्माण कार्य 2017 में शुरू हुआ था और अब छह महिनों में पूर्ण होने जा रहा है।

    Worlds largest stadium is set to be ready for first IPL T20 match in motera ahmedabad

    आपको बता दें कि विश्व का सबके बड़ा क्रिकेट स्टेडियम अभी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित एमसीजी क्रिकेट ग्राउंड है, लेकिन मोटेरा का यह स्टेडियम मेलबर्न के स्टेडियम को भी पीछे छोड़ देगा। इस स्टेडिटम में 1.10 लाख दर्शक एक साथ क्रिकेट मैच का आनंद उठा सकेंगे। 63 एकड़ जमीन में बन रहे इस स्टेडियम में तीन प्रेक्टिस ग्राउंड, क्लब हाउस, ओलंपिक साइज स्विमींग पूल और एक इंडोर क्रिकेट एकेडमी भी उपलब्ध होगी।

    Worlds largest stadium is set to be ready for first IPL T20 match in motera ahmedabad

    स्टेडियम में अभी जोरों से काम चल रहा है। स्टेडियम की पार्किंग में तीन हजार से ज्यादा कार और 10 हजार से ज्यादा दो पहिया वाहन खड़े हो सकते हैं। इसके निर्माण में एक भी स्तंभ या पिलर नहीं है, इसलिये किसी भी कोने से बिना रुकावट क्रिकेट मैच देखा जा सकता है।

    मोटेरा के इस स्टेडियम के पीछे गुजरात क्रिकेट एसोसियेशन और बीसीसीआई करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं। मोटेरा में पहले क्रिकेट स्टेडियम था, उसके स्थान पर ये नया स्टेडियम बन रहा है। इस स्टेडियम की लागत अभी 700 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+