मोदी की दूसरी सरकार: अमित शाह के अलावा गुजरात से कौन चुने जाएंगे कैबिनेट में, इन चेहरों की चर्चा

Lok sabha election result 2019 News, गांधीनगर। 17वीं लोकसभा के चुनाव में एनडीए ने 352 सीटें जीतीं। मोदी की इस दूसरी सरकार की कैबिनेट में गुजरात से कौन-कौन मंत्री बनाए जा सकते हैं, इसकी चर्चा होने लगी है। भाजपा के मुखिया अमित शाह ने गांधीनगर से पहली बार चुनाव लड़कर 5.5 लाख वोटों से जीत दर्ज की, अब वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। उनके अलावा गुजरात के 3 और नये चहरे मंत्रिमंडल में आने की संभावना है, जिनमें से एक महिला सांसद भी शामिल हैं। शाह को मोदी कैबिनेट में महत्वपूर्ण पद मिलेगा, जिनमें उन्हें वित्तीय, रक्षा या गृह मंत्रालय मिल सकता है।

अमित शाह को मिलेगा बड़ा पद, ये भी हैं मंत्री बनने की रेस में

अमित शाह को मिलेगा बड़ा पद, ये भी हैं मंत्री बनने की रेस में

वाजपेई शासन में लालकृष्ण अडवाणी का जो स्थान था वह स्थान भी अमित शाह को मिलने की उम्मीद है। गुजरात भाजपा के नेतागण एसी संभावना व्यक्त कर रहे हैं कि 26 में से चार भाजपा के चार सांसदों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। मोदी मंत्रिमंडल में अमित शाह का प्रवेश निश्चित है, लेकिन महिला सदस्यों के लिए जामनगर के पूनम माडम या वडोदरा के रंजन भट्ट मंत्रिमंडल में शामिल होना संभव है।

सबसे ज्यादा वोटों से जीते सीआर पाटिल भी बनेंगे मत्री?

सबसे ज्यादा वोटों से जीते सीआर पाटिल भी बनेंगे मत्री?

इसके अलावा, नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट के प्रभारी सीआर पाटिल को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की उम्मीद है। अमरेली के नारण काछडिया और राजकोट के मोहन कुंडारिया मंत्रिमंडल के सदस्य बनने के प्रबल दावेदार हैं। मोदी मंत्रिमंडल में, वलसाड के केसी पटेल और भरूच के मनसुख वसावा या दाहोद के जसवंतसिंह भाभोर को शामिल किया जाना संभव है।

इन नामों पर भी चर्चा

इन नामों पर भी चर्चा

2014 के लोकसभा चुनाव के बाद, गुजरात के राज्यसभा के प्रतिनिधि पुरुषोत्तम रूपाला, मनसुख मांडविया, स्मृति ईरानी और अरुण जेटली को कैबिनेट में मंत्री पद मिला था। इसके अलावा चने हुए सांसदों में जसवंत सिंह भाभोर, हरिभाई चौधरी, मनसुख वसावा और मोहन कुंडारिया को स्थान दिया गया। हालांकि मोहन कुंडारिया को इस बार मंत्री पद मिलना असंभव है, लेकिन क्षेत्रीय भाजपा नेता उनके नामों से इनकार नहीं कर सकते। भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री हरिभाई चौधरी को टिकट नहीं दिया, इसलिए उनकी खाली जगह पर एक ओर चेहरा गुजरात से केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रवेश पा सकता है।

मोदी के मंत्री मंडल में गुजरात के संभावित चहरे...

मोदी के मंत्री मंडल में गुजरात के संभावित चहरे...

गांधीनगर - अमित शाह
जामनगर-पूनम मैडम या वडोदरा-रंजन भट्ट
नवसारी - सीआर पाटिल या अमरेली - नारन काछडिया
दाहोद - जसवंतसिंह भाभोर, या वलसाड - केसी पटेल

राज्यसभा के दो सदस्य मंत्री मंडल में आने के उम्मीद
गुजरात की राज्यसभा की दो सीटें खाली होने वाली हैं। एक सीट स्मृति ईरानी की खाली होगी, जो अब अमेठी से सांसद बनने जा रही हैं। एक और अमित शाह है जो गांधीनगर से सांसद बने हैं। इन दोनों सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि राज्यसभा के अन्य सदस्यों में से पुरूषोत्तम रूपाला और मनसुख मंडाविया मोदी मंत्रिमंडल में अपना मंत्रालय बनाए रख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+