रुपाणी कैबिनेट के 3 नए मंत्रियों ने ली शपथ, अल्पेश की जगह जवाहर से चलाना पड़ा काम

Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात में कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर को खींचने के लिए भाजपा ने जोर लगाया था लेकिन उनकी जगह कांग्रेस के विधायक रहे जवाहर चावड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली ने राजभवन में राज्यमंत्री के रूप में योगेशभाई नारायणभाई पटेल और धर्मेन्द्र सिंह मरुभा जडेजा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। राज्यपाल ने जवाहर पेथलजी चावड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

Three ministers joined in the rupani cabinet in Gujarat, Jawahar as cabinet minister

इस अवसर पर गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, मुख्य सचिव जेएन सिंह और कैबिनेट के अन्य सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अल्पेश ठाकोर ने भाजपा में जुड़ने से इनकार कर देने की वजह से भाजपा को जवाहर चावड़ा से काम चलाना पड़ा है।

Three ministers joined in the rupani cabinet in Gujarat, Jawahar as cabinet minister

सीएमओ के सूत्र बताते हैं कि, रूपाणी सरकार अब पांच पार्लियामेंटरी सेक्रेटरी के लिये पांच नाम चुनेंगे। गुजरात की केबिनेट में अभी 20 सदस्य हैं, तीन नाम जुड़ने से कैबिनेट का कद 23 का हो गया है। रुपाणी अब कोई नये मंत्री नहीं ले सकते हैं क्योंकि गुजरात में एसा प्रावधान है कि विधायकों की संख्या 23 से ज्यादा नहीं होनी चाहिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+