बनारस के मुकाबले मोदी के लिए महंगी पड़ी वडोदरा लोकसभा सीट, आयोग ने बताया- कितना हुआ खर्च

Gujarat News in hindi, गांधीनगर। लोकसभा चुनाव 2014 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को वाराणसी के मुकाबले वडोदरा सीट महंगी पड़ी थी। तब उनके चुनाव अभियान में जहां वडोदरा में 50.04 लाख का खर्च आया था, वहीं वाराणसी में 37.62 लाख ही खर्च हुए थे। मोदी ने एक साथ दो राज्यों की इन दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ा था। दोनों सीटों पर वह भारी मतों से जीते थे।

इतनी रही दोनों सीटों पर मोदी के लिए वोट की कीमत

इतनी रही दोनों सीटों पर मोदी के लिए वोट की कीमत

चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, मोदी को मिले वोटों की तुलना की जाए तो प्रति व्यक्ति प्रति वोट की लागत वडोदरा में 5.92 रुपए से 8.45 रुपए आई, जबकि वाराणसी में 5.81 रुपए में एक वोट पड़ा था। मोदी ने सार्वजनिक सभाओं में एक पैसा भी खर्च नहीं किया क्योंकि वह वडोदरा में स्टार प्रचारक थे, लेकिन उन्होंने वाराणसी में अपनी जनसभाओं के लिए 35,967 रुपये का खर्च किया। दिलचस्प बात यह है कि 2014 के चुनावों में मोदी खुद भाजपा के सबसे बड़े प्रचारक थे।

प्रचारक कार्यकर्ताओं के लिए 6.75 लाख खर्चे

प्रचारक कार्यकर्ताओं के लिए 6.75 लाख खर्चे

रिपोर्ट आगे बताती है कि 2014 में नरेंन्द्र मोदी ने वडोदरा में वाहनों पर 5.19 लाख रुपये खर्च किए, जबकि उन्होंने अपने प्रचारक कार्यकर्ताओं के लिए 6.75 लाख रुपये का भुगतान किया। हालाँकि, जब प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में चुनावी विज्ञापन की बात आती है, तो खर्च केवल 43,250 रुपये और होर्डिंग्स जैसे प्रचार सामग्री पर केवल 3.31 लाख रुपये ही बताया गया। भाजपा के ज्यादातर विज्ञापनों में मोदी थे, इसलिए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कोई राशि खर्च नहीं की। केवल छोटी राशि का उपयोग उन्होंने स्थानीय पत्रों में विज्ञापन के लिए किया था।

वाराणसी में मोदी ने वाहनों पर 5.05 लाख खर्चे

वाराणसी में मोदी ने वाहनों पर 5.05 लाख खर्चे

इसके विपरीत, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट में विस्तृत खर्च के अनुसार, वाराणसी में मोदी ने अपने चुनावी प्रचार में 37.62 लाख रुपये का खर्च किया। जिसमें 9.46 लाख रुपये स्टार प्रचारकों के लिये और चुनाव अभियान के लिए 9.41 लाख रुपये था। वहीं, वाराणसी में मोदी ने अपने अभियान के कार्यकर्ताओं के लिए 4.62 लाख रुपये खर्च किया, जो इस श्रेणी में उनके वडोदरा के खर्च से 2 लाख रुपये कम थे। वाराणसी में मोदी ने वाहनों के लिए 5.05 लाख रुपये खर्च किया। उन्होंने वाराणसी में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार के लिए 3.78 लाख रुपये खर्च किया था।

दोनों सीटों पर इतने वोटों से जीते थे 2014 का चुनाव

दोनों सीटों पर इतने वोटों से जीते थे 2014 का चुनाव

2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी वडोदरा और वाराणसी दोनों सीटों पर चुनाव जीते थे। मोदी ने वडोदरा में 5,70,128 वोटों से जीत हासिल की थी। वडोदरा के अलावा उन्होंने काशी में केजरीवाल को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। हालांकि, बाद में नरेंद्र मोदी को वडोदरा सीट खाली करनी पड़ी, क्योंकि नियम के मुताबिक कोई सांसद एक ही सीट पर बने रह सकता है। जिसके बाद वडोदरा के लिए उपचुनाव हुए। उपचुनाव में भी भाजपा ही जीती। भाजपा की ओर से रंजन भट्ट विजयी हुए।

पढ़ें: जिस सीट को 8 बार जीता, वहां अब अपना कैंडिडेट नहीं उतारेगी कांग्रेस, अहमद पटेल के करीबी वसावा को भाजपा के खिलाफ देगी सपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+