खुशखबरी: इस साल गुजरात के 22 जिलों 100% से भी ज्यादा बारिश हुई, नर्मदा बांध 91% भरा

गांधीनगर। गुजरात में इस वर्ष मानसून के सीजन में खूब वर्षा हुई है। राज्य के कुल 33 में से 22 जिलों में 100% से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई। कुछ जिलों में तो वर्षा का प्रतिशत 110 फीसदी से भी ज्यादा रहा। इतना ही नहीं, भयंकर बारिश के चलते राज्य के 72 जलाशय पानी से लबालब हो चुके हैं। वहीं, सरदार सरोवर नर्मदा बांध में 91 फीसदी से ज्यादा जल संग्रह हो चुका है। इसमें बढ़े जलस्तर से मध्य प्रदेश में भी पानी की कमी दूर हो गई है। गुजरात सरकार ने नर्मदा बांध से मध्य प्रदेश की ओर काफी पानी छोड़ा है। कुल मिलाकर गुजरात में ज्यादातर किसानों में खुशी का माहौल है। यहां 80 लाख हेक्टेयर से ज्यादा भूमि में बुवाई भी हो चुकी है।

भरूच में सर्वाधिक 146.16 फीसदी बारिश हुई

भरूच में सर्वाधिक 146.16 फीसदी बारिश हुई

राज्य सरकार से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, भरूच जिले में सर्वाधिक 146.16 फीसदी बारिश हुई है। फिर छोटा उदेपुर जिले में 142.71 फीसदी, कच्छ में 140.99 फीसदी, जामनगर में 137.47 फीसदी, बोटाद में 135.33 फीसदी, मोरबी में 132.15 फीसदी, वलसाड में 120.20 फीसदी, सूरत में 119.92 फीसदी, सुरेन्द्रनगर में 117.82 फीसदी, पंचमहाल में 115.78 फीसदी बारिश दर्ज की गई है।

देवभूमि द्वारका में 102.17 फीसदी वर्षा हुई

देवभूमि द्वारका में 102.17 फीसदी वर्षा हुई

जबकि, राजकोट में 110.23 फीसदी, नवसारी में 110.18 फीसदी, भावनगर में 107.61 फीसदी, जूनागढ़ में 106.79 फीसदी, आणंद में 106.49 फीसदी, तापी में 106.45 फीसदी, वडोदरा में 103.34 फीसदी, और देवभूमि द्वारका में 102.17 फीसदी तथा खेड़ा में 101.35 फीसदी बारिश हो चुकी है। जिसके चलते राज्य में न सिर्फ पीने के पानी बल्कि सिंचाई की समस्या का भी अंत आने के कारण फसल अच्छी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

अब तक कुल 95% भूमि पर बुवाई हो चुकी

अब तक कुल 95% भूमि पर बुवाई हो चुकी

सरकारी रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि गुजरात में अच्छी वर्षा के परिणामस्वरूप खरीफ फसल के मौसम में अब तक कुल 95% भूमि पर बुवाई हो चुकी है। अगस्त के अंत तक, राज्यभर में 80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें बो दी गईं। इस बार उन क्षेत्रों में भी रोपण किया गया है जहाँ पिछले साल बारिश नहीं हो पाई थी। इस बार वहां कम ही सही, लेकिन वर्षा जरूर हुई। राज्य का सामान्य खरीफ क्षेत्र 84.76 लाख हेक्टेयर है, जिसमें अभी 4 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रोपण किया जाना बाकी है।

जल संरक्षण परियोजनाओं में देश में नं-1 रहा

जल संरक्षण परियोजनाओं में देश में नं-1 रहा

पिछले दिनों गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने जानकारी देते हुए बताया था कि 'सुजलाम सुफलाम' जल अभियान क्रांति को दो साल पूरे हो गए हैं। नीति आयोग द्वारा घोषित समग्र जल प्रबंधन सूचकांक में, गुजरात को इस अभियान के परिणामस्वरूप लगातार तीसरे वर्ष पहली रैंक मिली है। यानी, यह राज्य जल संरक्षण परियोजनाओं में देश में नंबर-1 रहा।

यहां 9700 झीलें बारिश से ही भर गईं

यहां 9700 झीलें बारिश से ही भर गईं

आंकड़ों के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में दो वर्षों में भंडारण क्षमता में 23,553 लाख घन फीट की वृद्धि हुई है। इतना ही नहीं, यहां की 97,00 झीलें बारिश के पानी से ही भर गईं। जबकि, 5775 चेकडैम भी बहाल हुए हैं।

राज्य के 72 जलाशय पानी से लबालब

राज्य के 72 जलाशय पानी से लबालब

रिपोर्ट में बताया गया कि गुजरात के कुल 204 जलाशयों में से 72 जलाशय इन दिनों लबालब हैं। जबकि, अन्य 62 में जल संग्रहण 70 से 100 प्रतिशत के बीच है। यानी, कुल मिलाकर ज्यादातर जलाशय, नदी और नालों में पानी भरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+