एकतरफा प्यार में असफल लड़का फोटो पोस्ट कर बदनाम करने लगा उसे, परिजनों को चला पता तो शामत आई
Gujarat crime news in hindi, अहमदाबाद। एकतरफा प्यार में पड़े एक युवक की दाल जब नहीं गली तो वह लड़की को बदनाम करने पर आमदा हो गया। उसने लड़की की कुछ फोटो प्राप्त कर लीं और उन्हें भद्दे कैप्शन दे-देकर पोस्ट करने लगा। उसके कुछ पोस्ट जब लड़की के घरवालों तक पहुंचे तो उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी। कुछ ही घंटों में पुलिस ने उस आशिक को पकड़ लिया। जिसके बाद उसने अपनी कहानी सुनाई।
जानकारी के अनुसार, गुजरात में अहमदाबाद शहर में रहने वाले भाविन चक्रवर्ती नाम का एक युवक किसी लड़की पर जान छिड़कने लगा। उसने लड़की को करीब लाने की कोशिश की। मगर, काफी कुछ करने के बावजूद वह असफल रहा। जिसके बाद वह उस लड़की की तस्वीरें लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगा। उसने कई गंदे मैसेज भी लिखे। कुछ मैसेज लड़की के परिवार और रिश्तेदारों तक भी पहुंचा दिए।
जिसके बाद साइबर सेल के पास भाविन की शिकायत हुई। साइबर सेल ने कुछ ही घंटो में उसे दबोच लिया। उसने बताया कि मैंने नौंवी कक्षा तक पढाई की है। मुझे उक्त लड़की से प्यार हो गया। मगर, प्रेम में असफलता के कारण गुस्से में था। जिसके बाद उसे बदनाम करने लगा।''
लड़के ने आगे कहा, 'मेरे पिता केटरिंग का काम करते हैं। समारंभो में मैं अपने पिता की मदद करने के लिये जाता हूं। इसी दैरान मुझे लड़की से प्रेम हो गया, लेकिन एकतरफा प्यार में वह कामयाब नहीं हो पाया।'
पढ़ें: मां को झांसा दे भेज दिया घर से दूर, फिर उसकी बेटी को अगवा किया और दरिंदगी कर मार डाला