लोकसभा फतह करने के लिए गुजरात में होगी CWC की सभा, राहुल-सोनिया के साथ शामिल होंगी प्रियंका
Gujarat News, गांधीनगर। कांग्रेस मुखिया राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई में कांग्रेस गुजरात में बड़ी सभा आयोजित करने जा रही है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की यह सभा साबरमती आश्रम में पार्टी की सर्व-धर्म प्रार्थना के बाद 28 फरवरी को शुरू होगी। अहमदाबाद में होने वाली इस बैठक में लोकसभा चुनावों में भाजपा को चुनौती देने के लिए प्लानिंग तैयार की जाएगी।
लोकसभा चुनावों से पहले गुजरात में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब मां, बेटे-बेटी और मनमोहनसिंह भी एक साथ नजर आएंगे। कांग्रेस कइ सालों के अंतराल के बाद ऐसी बैठक बुला रही है। कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन और पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस बैठक में जरूर आएंगे।
मालूम को कि अभी तक सीडब्ल्यूसी की बैठकें नई दिल्ली में होती थीं, मगर गुजरात को पहला मौका मिला है कि, जब यह बैठक अहमदाबाद में होने जा रही है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिये प्रियंका गांधी पहली बार गुजरात आ रही हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता इस बैठक की वजह से बहुत ही उत्साहित दिख रहे हैं।
पार्टी के युवा नेता मनीष दोशी का कहना है कि भाजपा में अभी राष्ट्रीय लेवल पर जो बडे नेता हैं उसमें नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों गुजरात से हैं। कांग्रेस ने सोचा है, क्यों न सीडबल्युसी की बैठक गुजरात में बुलाई जाए। यहीं से भाजपा के इन दोनों दिग्गज नेताओं के सामने चुनौती रखी जाय। काफी परामर्श के बाद बैठक का स्थल अहमदाबाद तय किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि, 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में तो नहीं आई, लेकिन पार्टी का जनाधार बढा है। इसलिये हमें आशा है कि गुजरात में इस बैठक से लोकसभा में भी जनाधार बढेगा। महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत को फिर से हासिल करने में कांग्रेस को मदद मिलेगी।
राहुल
ने
ऐसे
संभाला
था
पिछले
चुनाव
में
मोर्चा
2014
के
लोकसभा
चुनावों
में
कांग्रेस
का
नेतृत्व
गुजरात
पर
केंद्रित
रहा
था।
राहुल
गांधी
ने
14
फरवरी
को
वलसाड
जिले
में
चुनाव-पूर्व
रैली
को
संबोधित
किया
था।
इससे
पहले,
इसी
स्थान
पर
1980
में
इंदिरा
गांधी
द्वारा,
1984
में
राजीव
गांधी
द्वारा
और
2004
में
सोनिया
गांधी
द्वारा
संसदीय
चुनाव
अभियान
की
शुरुआत
की
गई
थी।
राहुल
के
साथ
ही
23
और
सदस्य
भी
शामिल
होंगे
कांग्रेस
के
संविधान
के
अनुसार,
सीडब्ल्यूसी
में
पार्टी
के
अध्यक्ष,
संसद
में
इसके
नेता
और
23
अन्य
सदस्य
शामिल
होंगे,
जिनमें
से
12
का
चुनाव
अखिल
भारतीय
कांग्रेस
समिति
द्वारा
किया
जाता
है।
सीडब्ल्यूसी
में
तकनीकी
रूप
से
पार्टी
अध्यक्ष
को
हटाने
या
नियुक्त
करने
की
क्षमता
होती
है।