स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने पहुंचे 8 लाख से ज्यादा प्रवासी, 3 महीने में हुई इतनी कमाई

Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात में नर्मदा जिले में केवाड़िया गांव के निकट स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) के लिए पर्यटकों की भीड़ आए रोज बढ़ती जा रही है। बीते तीन महीने में इसे देखने के लिए 8 लाख से ज्यादा प्रवासी पहुंचे। इन पर्यटकों के माध्यम से सरदार पटेल ट्रस्ट को 19 करोड़ रुपए का भारी राजस्व प्राप्त हुआ।

दुनियाभर के पटेल प्रेमी पहुंच रहे हैं यहां

दुनियाभर के पटेल प्रेमी पहुंच रहे हैं यहां

सरदार पटेल ट्रस्ट के से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए पर्यटकों के बीच जबरदस्त् उत्साह देखने को ​मिल रहा है, जो कि प्रतिमा के अनावरण के बाद यहां आ रहे हैं। यह अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीते 31 अक्टूबर को पटेल की 143वीं जयंती हुआ था। लोगों की भीड़ इस कदर बढ़ जाती है कि छुट्टी के दिनों तो यहां मेले जैसा माहौल हो जाता है।

गुजरात में पर्यटकों के बीच पहली पसंद

गुजरात में पर्यटकों के बीच पहली पसंद

तीन महीने में 8.12 लाख पर्यटक पहुंचे। अब माना जा रहा है कि गुजरात आने वाले पर्यटकों के बीच स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ही उनकी पहली पसंद बन गई है। वहीं, अंकों में कमाई का आंकड़ा बताते हुए सरदार वल्लभभाइ पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट ने जानकारी दी कि 19,09,00,411 रुपये की कमाई हुई है। बीते तीन महीने में 80 दिन पर्यटकों के लिये खुला था।

महीने के हिसाब से पर्यटकों की पहुंच

महीने के हिसाब से पर्यटकों की पहुंच

महीना दिन पर्यटक कमाई (लाख में)
नवम्बर 27 2.79 लाख 6.38
दिसंबर 26 2.50 लाख 5.70
जनवरी 27 2.83 लाख 7.00

380 रुपए में कर सकते हैं पूरा सफर

380 रुपए में कर सकते हैं पूरा सफर

बता दें कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) के लिए बस से प्रतिमा तक का पूरा टिकट 380 रुपये का है। इसके अलावा, प्रतिमा को देखने के लिए पिछले दस दिनों से एक्सप्रेस टिकट शुरू किया गया है, जिसका दाम 1000 रुपये रखा गया है। जहां से कोई भी यात्री डायरेक्ट स्टैच्यू देख सकता है। जबकि, बांध द्वारा शुरू की गई नौका विहार सुविधा के लिए टिकट की कीमत 250 रुपये है।

हेलीकॉप्टर वाले टूरिस्ट्स के लिए इतना किराया

हेलीकॉप्टर वाले टूरिस्ट्स के लिए इतना किराया

हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए पर्यटक का टिकट 2,900 रुपये रखा गया है। यात्रा का समय 10 मिनट होता है। हवाई यात्रा में पर्यटकों को एरियल व्यू, फ्लावर ओफ वेली, नर्मदा डेम और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) दिखने को मिलता है। एक हेलिकॉप्टर में एक साथ कुल 7 पर्यटक बैठ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+