गांधीनगर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

गुजराती सिंगर किंजल दवे भाजपा से जुड़ीं, पद्मश्री डॉ. तेजस पटेल समेत 42 डॉक्टर भी हुए शामिल

Google Oneindia News

गांधीनगर। मशहूर सिंगर किंजल दवे समेत एक दर्जन गुजराती कलाकार हाल ही भाजपा में शामिल हुए। इसी क्रम में राज्य के 42 प्रतिष्ठित डॉक्टर्स ने भी सत्ताधारी पार्टी ज्वॉइन कर ली है। इन नामी डॉक्टर्स में दो पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित सर्जन भी शामिल हैं। बहरहाल, राज्य में कोई चुनाव नहीं हैं। मगर, भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर है। यही कारण है राजनेता, फिल्मी हस्तियां, सिंगर डॉक्टर और सर्जन भी पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं। पद्मश्री तेजस पटेल और पद्मश्री सुधीर शाह भी अब भगवा वस्त्रों में देखे गए।

42 डॉक्टरों, 12 आर्टिस्ट्स ने सत्ताधारी पार्टी ज्वॉइन की

42 डॉक्टरों, 12 आर्टिस्ट्स ने सत्ताधारी पार्टी ज्वॉइन की

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जीतू वाघाणी ने राज्य के प्रतिष्ठित डॉक्टरों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जो किया, उससे आज देश गर्व मससूस कर रहा है। मेडीकल फील्ड में निपुण सर्जन और डॉक्टर्स का भाजपा में शामिल होना गर्व की बात है।'

पद्मश्री से सम्मानित तेजस पटेल भी जुड़े

पद्मश्री से सम्मानित तेजस पटेल भी जुड़े

संवाददाता के अनुसार, अहमदाबाद के डॉक्टर नागपाल भी भाजपा में शामिल हुए हैं। जबकि, डॉ. तेजस पटेल राज्य में एक ऐसा नाम है, जो हृदय रोगों के लिए जाने जाते हैं।

तेजस ने कहा- कश्मीर को मोदी शाह ने दी आजादी

तेजस ने कहा- कश्मीर को मोदी शाह ने दी आजादी

डॉ. तेजस पटेल ने कहा कि, गुजरात के महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल की जोड़ी ने आजादी के लिए संघर्ष के दौरान पूरे देश को नेतृत्व प्रदान किया। अब आजादी के 72 साल बाद नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कश्मीर को आजादी दे दी है।'

सरदार पटेल का सपना पूरा होता दिख रहा है

सरदार पटेल का सपना पूरा होता दिख रहा है

डॉ. तेजस ने आगे कहा, ''जम्मू-कश्मीर में 70 साल से चले आ रहे मुद्दे को सटीक राजनीतिक समझ के साथ हल किया गया है। गुजरात की मिट्टी में अभी भी सतर्कता बची है। मुझे गुजरात के सपूत होने का असीम आनंद मिल रहा है। नरेंद्र मोदी ने जो कर दिखाया है वह अब तक देश के किसी नेता ने नहीं किया है। आज क्श्मीर में आजादी है, सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण हिंदुस्तान बनाने का स्वप्न पूर्ण होता दिख रहा है।''

​भाजपा ज्वॉइन करने के बाद यह बोलीं किंजल

​भाजपा ज्वॉइन करने के बाद यह बोलीं किंजल

गुजरात में डॉक्टर्स से पहले 12 से अधिक टीवी, फिल्म और नाटक कलाकार भी भाजपा में शामिल हुए। जिनमें मशहूर गायक किंजल दवे भी एक हैं। किंजल ने कहा कि गुजरात के ही रहने वाले नरेंद्र मोदी जी ने जो किया है, वह पूरे भारत का गौरव हैं।'

यह भी पढ़ें: दुनिया में हीरों के सबसे बड़े भंडार रूस में डायमंड इंडस्ट्री स्थापित करेंगे गुजराती, 2 देशों में हुए MoUयह भी पढ़ें: दुनिया में हीरों के सबसे बड़े भंडार रूस में डायमंड इंडस्ट्री स्थापित करेंगे गुजराती, 2 देशों में हुए MoU

Comments
English summary
Gujarati singer kinjal dave and 42 doctors joined BJP
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X