नौकर ने चुपके से बना लिए मालिक की विवाहित बेटी के 8 वीडियो, बोला- बहन की शादी का खर्च चाहिए था

Gujarat crime News In Hindi , वडोदरा। एक फैक्ट्री के मालिक के नौकर को स्मार्टफोन क्या मिला, उसने मालिक की बहन-बेटी को ही ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने की करतूत रच डाली। एक रोज उसने मालिक को कहा कि उसे मुंबई में नौकरी मिल गई है और वह अब आपके यहां काम नहीं करेगा। मालिक ने बात मान ली। हालांकि, नौकरी छोड़ने से पहले उसने मालिक की बेटी को वॉट्सएप पर एक वीडियो भेजा। उसने वह वीडियो देखा तो वह दंग रह गई। उस नौकर ने उसे जो वीडियो भेजा, वह मालिक की बेटी का ही न्यूड वीडियो था। जो नौकर ने चुपके से एक ट्रिप के दौरान रिकॉर्ड कर लिए थे।

मालिक की बेटी ने पिता को बताई नौकर की करतूत

मालिक की बेटी ने पिता को बताई नौकर की करतूत

मालिक की बेटी ने अपने पिता को इस बारे में शिकायत की, इससे वह भी दंग रह गया। मालिक ने फौरन पुलिस कमिश्नर को वह बात बताई। जिसके बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वॉट्सएप नंबर के आधार पर मुंबई भागे उस नौकर को दबोच लिया। उसका स्मार्टफोन छुड़ा लिया गया और जांच की। पुलिस ने पाया कि उस नौकर ने अपने मालिक की बेटी और बहन की आधा दर्जन से भी ज्यादा अश्लील वीडियो बनाकर सेव कर रखी थीं। मालिक की बेटी शादीशुदा थी और वह एक बच्चे की मां भी थी। वहीं, नौकर ने मालिक की बहन का भी वीडियो बनाया, वह भी शादीशुदा थी।

दो नाबालिग नौकरों ने मिलीभगत से ऐसे की वारदात

दो नाबालिग नौकरों ने मिलीभगत से ऐसे की वारदात

सख्ती से पूछे जाने पर नौकर ने अपनी करतूतों को उगला। नौकर ने कहा कि उसे अपनी बहन की शादी के लिए पैसों की जरूरत थी। एक अन्य नौकर ने उसे ऐसी वीडियो बनाने का आईडिया दिया था, ताकि उन महिलाओं (फैक्ट्री मालिक की बहन और बेटी) के इन वीडियो के जरिए पैसे वसूले जा सकें। नौकर ने आगे बताया कि करीब चार महिने पहले मालिक की बेटी अपने 2 साल के बच्चे को लेकर पीहर आई थी। तब वह ही उस बच्चे की देखभाल कर रहा था। लास्ट दिसंबर में फैक्ट्री मालिक अपने परिवार के साथ गोवा घूमने निकला तो नौकर भी साथ गया।

गोवा में वैकेशन के दौरान बनाए थे वीडियो

गोवा में वैकेशन के दौरान बनाए थे वीडियो

गोवा से जब वे लौटे तो नौकर ने नौकरी छोड़ने की बात कही और मुंबई निकल गया। इसी बीच उसने मालिक की बेटी को वे वीडियो शेयर किए जो उसने एक होटल में रिकॉर्ड कर लिए थे। इधर, फैक्ट्री मा​लिक की शिकायत पर अलर्ट हुई पुलिस ने उस नौकर को दबोच लिया। तब उसका स्मार्टफोन चेक किया तो उसमें 8 न्यूड वीडियो मिले। पुलिस ने सभी वीडियो डिलीट किए, मगर इससे पहले ही उस नौकर ने एक वीडियो को वायरल कर दिया था। यह बात उसने पूछताछ में कुबूली। उसने कहा कि मैंने वीडियो इनके अन्य नौकर को फॉरवर्ड किया, वो वायरल करता था। इस पर पुलिस ने दूसरे नौकर को भी नासिक से दबोचा। तब उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अपनी बहन की शादी का खर्च उठाने के लिये वीडियो क्लिप बनाईं थी। मगर, ब्लैकमेल करने की उनकी करतूत पकड़ी गई। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है।

नौकर के ऐसे खुलासे ने चौंकाया

नौकर के ऐसे खुलासे ने चौंकाया

इस मामले में चौंकाने वाली बातें यह भी हैं कि फैक्ट्री मालिक का वह आरोपी नौकर नाबालिग है। यह फैक्ट्री मालिक वडोदरा के अलकापुरी का रहने वाला है। उसने वडोदरा पुलिस कमिशनर को नौकर की शिकायत की थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच के डीसीपी जयदीपसिंह जडेजा और उनकी टीम ने केस को हैंडिल किया।

गिरफ्त में आने पर नौकर ने बताया कि, जब वह नौकरी छोड़कर महाराष्ट्र जा रहा था तो मालिक के कहने पर ही वह एक दूसरा नौकर अपनी​ रिक्ति भरने के लिए लेकर आया। वह नौकर भी नाबालिग था और दोनों एक-दूसरे को जानते थे। फैक्ट्री मालिक ने उस दूसरे नौकर को रहने के लिये बंगले में जगह दी और उसे हर महीने 7 हजार रुपए सैलरी देने लगा। जहां बंगले के अंदर से ही उसने अपनी घिनौने करतूतें शुरू कर दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+