बेरोजगारों को नौकरी दिलाने जिलों में गुजरात सरकार ने खड़े किए 24 प्लेसमेंट सेंटर, निकले मौके
gujarat news, गांधीनगर। एक ओर जहां बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, वहीं गुजरात में सरकार ने नौकरियों की दिक्कत दूर करने जिलास्तर पर प्लेसमेंट सेंटर्स खोले हैं। सरकार का दावा है कि इन सेंटर्स के जरिए छात्रों को नौकरी मिलना आसान हो गया है। साथ ही, राज्य में बेरोजगारी आंकड़ों में लगातार घट रही है।

मिलेंगी ढेरों नौकरियां
रोजगार विभाग से जुड़े राज्य सरकार के अधिकारी के अनुसार, इन सेंटर्स के जरिए न सिर्फ पढ़कर घर बैठे लोगों को नौकरियां मिलेंगी बल्कि यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भी प्लेसमेंट्स आसान हो जाएंगे। सरकार ने राज्य के लाखों युवाओं को रोज़गार दिया भी है। अब सरकार केन्द्रीय प्लेसमेंट को भी बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।

लगातार घटे गुजरात में बेरोजगार
सरकार का दावा है कि 2015 में गुजरात में 7.5 लाख युवा बेरोज़गार थे, लेकिन अब ये 4.5 लाख पर आ गए हैं। यानी, जॉब-अपॉर्च्युनिटी तेजी से बढ़ी हैं। केंद्रीय प्लेसमेंट सेंटर के जरिए राज्य के सभी जिलों के 24 केंद्रों में अवसर दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि 62 हजार से अधिक छात्रों को अलग-अलग केंन्द्रों में पंजीकृत किया गया है।

क़ाबिलियत के आधार पर जॉब
राज्य सरकार द्विभिन्न जिलों के केन्द्र में 28 जनवरी से 16 फ़रवरी तक केंद्रीय प्लेसमेंट मेला आयोजित कर रही है, जिसमें राज्य के सभी जिलों के 24 केंद्रों पर वर्कशॉप लगाए जाएंगे। सरकार ने एक मध्यस्थ सेंटर बनाया है कि जिसमें यूजी-पीजी और इंजीनियरिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष में जो छात्र हैं उनको क़ाबिलियत के आधार पर जॉब दिया जायेगा।

विभिन्न क्षेत्रों में 50 हजार जगह ख़ाली
कॉलेजों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंतिम साल में 1.25 लाख से अधिक छात्र हैं, जिनमें से 62 हज़ार से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। उद्योग विभाग द्वारा किया गया सर्वेक्षण में ऐसा सामने आया है कि राज्य की कई कंपनियां ऐसी है जिनके पास विभिन्न क्षेत्रों में 50 हजार जगह ख़ाली हैं। राज्य स्तर के डिप्लोमा इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्रिन्सिपल और अध्यापक प्लेसमेंट अधिकारी बनाये गये थे, जिनको कंपनियों में सर्वे के लिए भेजा गया था।

इतनी वैकेंसी हैं अभी
जानकारी के अनुसार, राज्य की अकाउंटिंग फिल्म की 16,140 और बैंकिंग सेक्टर में 7500 जगह ख़ाली हैं। इसके अलावा, मार्केटिंग फील्ड, सेल्समैन और ऑफिस सर्विस कैटेगरी के लिए भी जगह हैं। इन प्लेसमेंट में, यूजी-पीजी के छात्रों को 11 हज़ार से 20 हजार तक की नौकरी मिल सकती है, जबकि इंजीनियरिंग के छात्रों को 4 लाख तक का सालाना पैकेज मिलने का दावा सरकार ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications