1.5 लाख से ज्यादा खाली पदों पर नई भर्तियां कराएगी गुजरात सरकार, बनाया 10 साल का कैलेंडर

गांधीनगर। गुजरात में सरकार ने विभिन्न विभागों के 1.53 लाख पदों को भरने के लिए 10 साल का कैलेंडर तैयार किया है। अगले 3 सालों में ही सरकार 60 हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती कराएगी। चालू वित्त वर्ष में सरकार ने 37,535 पदों पर भर्ती कराने का ऐलान किया है। इन भर्तियों में सबसे बडा शेयर गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड औऱ गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड का होगा, यानी इन विभागों में सर्वाधिक पदों पर भर्ती कराई जाएंगी।

हर साल रिटायर हो रहे 15 से 18 हजार कर्मचारी

हर साल रिटायर हो रहे 15 से 18 हजार कर्मचारी

गुजरात प्रशासनिक विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, राज्य में प्रति वर्ष 15 हजार से 18 हजार कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके साथ शिक्षा विभाग में सरकारी शिक्षकों की सेवा निवृति का प्रति साल का अंक 2500 से ज्यादा है। सेवा निवृत्ति का बढता क्रम देखने के बाद सरकार ने भर्ती कैलेंडर बनाया है। इस कैलेंडर में जिन विभागों में रिक्त पद होंगे उसको समय के हिसाब से भरा जायेगा। वित्त मंत्री नितिन पटेल ने अपने बजट भाषण में कहा भी है कि गुजरात सरकार अगले तीन वर्षों में 60 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां प्रदान करने की योजना बना रही है।

2021 में 11277 सरकारी नौकरियां

2021 में 11277 सरकारी नौकरियां

अगले वर्ष में 11572 और 2021 में 11277 सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी। वहीं, गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा इस साल 9713 रिक्त पदों को भरा जायेगा। जबकि, गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से 9538 पदों को भरा जायेगा।

भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने के आसार

भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने के आसार

गुजरात लोक सेवा आयोग 7842, गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड 4007, प्राथमिक शिक्षा चयन समिति 9435 स्थानों को भरेगी। यह भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने की संभावना है।

पिछले पांच वर्षों के मुकाबले तीन साल में ज्यादा भ​र्तियां

पिछले पांच वर्षों के मुकाबले तीन साल में ज्यादा भ​र्तियां

राज्य सरकार द्वारा अगले तीन वर्षों के लिए नियोजित भर्ती पिछले पांच वर्षों में राज्य में प्रदान की गई सरकारी नौकरियों से अधिक है। अक्टूबर 2013 और सितंबर 2018 के बीच पांच वर्षों में, राज्य सरकार ने 57,920 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+