सिपाहियों के लिए खुशखबरी, रहने के लिए 3 कमरों का आवास देगी गुजरात सरकार

Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात सरकार ने राज्य में सेवारत पुलिसकर्मियों के लिए तीन कमरों वाला आवास देने का फैसला किया है। सरकार ने यह फैसला पुलिस अधिकारियों की उस मांग के मद्देनजर लिया है, जिसमें उन्हें रहने के लिए एक या दो कमरों वाले आवास दिए जा रहे थे।

अब 3 कमरों वाले घर में रह सकेंगे सिपाही

अब 3 कमरों वाले घर में रह सकेंगे सिपाही

राज्य के गृह मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने कहा है कि राज्य में पुलिस कांस्टेबल को 41.85 के बजाय 50 से 55 वर्ग मीटर और पुलिस सब इंस्पेक्टर को 55.46 के बजाय 60 से 65 वर्गमीटर जगह आवंटित की जाएगी। यानी गुजरात के पुलिस कांस्टेबल और पुलिस सब इंस्पेक्टर अब तीन कमरों के घर में रहेंगे, दो कमरों वाले घर में नहीं रहेंगे।

सिपाहियों को इ​सलिए मिलते हैं ये आवास

सिपाहियों को इ​सलिए मिलते हैं ये आवास

गुजरात में राज्य सरकार बरसों से सिपाहियों के लिए सरकारी आवास मुहैया कराती रही है। अब तक पुलिस को एक या दो कमरे का आवास मिलता था, लेकिन अब तीन कमरे वाला आवास दिया जायेगा। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।

सरकार द्वारा किया गया पुलिस आवास निगम का गठन

सरकार द्वारा किया गया पुलिस आवास निगम का गठन

गृह मंत्री ने कहा है कि गुजरात में शांति और सुरक्षा के लिए काम करने वाले पुलिस बल अपने परिवार को अच्छे से रख सके इसलिये सरकार ने ये फैसला किया है। गुजरात की भाजपा सरकार पुलिस के परिवारों के लिये भी सोचती है। हमने तय किया है कि, पुलिस को भी बड़ा आवास मिलना चाहिये। बता दें कि, गुजरात सरकार द्वारा राज्य में पुलिस आवास निगम का गठन किया गया है। यह निगम पुलिस कर्मियों के लिए सरकारी आवास बनाता है। सरकार ने पुलिस आवास निगम को सूचित किया है कि उसे पुलिस कर्मियों को आवंटित मकानों के आवास को बढ़ाना है और बड़ा आवास बनाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+