गुजरात में कांग्रेस-भाजपा के इन प्रत्याशियों की संपत्ति है 1 करोड़ रुपए से कम, देखें दोनों की तुलना
Gujarat News in Hindi, गांधीनगर। गुजरात में सभी 26 लोकसभा सीटों पर इस बार कुल 573 उम्मीदवार खड़े हुए हैं। जिनमें 52 कांग्रेस-भाजपा के हैं। इन उम्मीदवारों में कांग्रेस-भाजपा के ज्यादातर करोड़पति हैं। इन दोनों दलों के यहां ऐसे 6 ही प्रत्याशी हैं, जिनकी संपत्ति एक करोड़ रुपए से कम हो। 6 को छोड़कर बाकी सभी की संपत्ति एक करोड़ से लेकर 70 करोड़ रुपए तक है। जानिए, कौन से हैं वे लोकसभा प्रत्याशी:-

एक करोड़ से कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों में 3 भाजपाई
संपत्ति के निचले दायरे में आ रहे उम्मीदवारों में 3 कांग्रेस के और 3 भाजपा के उम्मीदवार हैं। ये उम्मीदवार भरूच, कच्छ जैसी सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। भरूच से भाजपा सांसद मनसुख वसावा की संपत्ति 68.35 लाख रुपए है तो कांग्रेस उम्मीदवार शेरखान पठान की घोषित पूंजी 33.4 लाख रुपए। वहीं, कच्छ से कांग्रेस उम्मीदवार नरेश माहेश्वरी की कुल पूंजी 38.13 लाख रुपए है तो भाजपा उम्मीदवार गीताबेन राठवा की घोषित पूंजी 86.3 लाख रुपए है। कांग्रेस उम्मीदवार जीतू चौधरी की कुल घोषित पूंजी 66.1 लाख रुपए है।

बता दें कि कुल पूंजी में उम्मीदवारों, उनके जीवनसाथियों एवं आश्रितों की चल एवं अचल संपत्ति शामिल होती है। इस लिहाज से देखें तो गुजरात में चुनावी मैदान में उतरे भाजपा और कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों को छोड़कर सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं। उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों के साथ जमा किए गए शपथ पत्रों से बात स्पष्ठ हुई है। एक करोड़ रुपए से कम आय वाले पांच में से चार उम्मीदवार जनजातीय समुदाय से संबंध रखते हैं।
गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें
इस कांग्रेसी की संपत्ति गुजरात में सबसे ज्यादा
69.9 करोड़ रुपये के साथ महेसाणा से कांग्रेस के उम्मीदवार एजे पटेल सब से धनी उम्मीदवार हैं। वहीं, इसके बाद शीर्ष पांच में 4 उम्मीदवार भाजपा से हैं। जिनमें सीआर पाटिल (नवसारी), जिनकी संपत्ति 44.6 करोड़ रुपये है। फिर शारदा पटेल (मेहसाणा) जिनकी संपत्ति 44.03 करोड़ रुपये है और फिर पूनम माडम (जामनगर), जिनके पास 42.73 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष और गांधीनगर के उम्मीदवार अमित शाह के पास 38.73 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

सभी भाजपा उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 11.15 करोड़
गुजरात में सभी भाजपा उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 11.15 करोड़ रुपये है, जबकि 26 कांग्रेस उम्मीदवारों की संपत्ति 8.48 करोड़ है। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों में से महेसाणा के दोनों उम्मीदवारों की संपत्ति सबसे ज्यादा है। सबसे कम संपत्ति वाला उम्मीदवार भाजपा का विनोद चावड़ा (कच्छ) है, जिसकी संपत्ति सिर्फ 24.94 लाख रुपये है। इसके अलावा कांग्रेस के मुरु कंडोरिया की संपत्ति 29.08 करोड़ रुपये है।
भाजपा की गीता राठवा (छोटा उदयपुर) की संपत्ति 86.34 लाख रुपये है। भाजपा के केवल तीन उम्मीदवारों मनसुख वसावा, विनोद चावड़ा और गीता राठवा के पास 1 करोड़ रुपये से कम संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications