राहुल गांधी को जन्मजात झूठा बताने के बाद BJP प्रदेशाध्यक्ष जीतू ने कांग्रेस को लेकर फिर कहे अपशब्द

Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी (Gujarat bjp state president Jitu Vaghani) ने कांग्रेस को लेकर एक बार फिर विवादास्पद टिप्पणी की है। उन्होंने सूरत की एक जनसभा में बोलते हुए 'हरामजादी' शब्द का प्रयोग किया। वाघाणी के ऐसा बोलने पर कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की ओर से चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। वहीं, शिकायत मिलने से पहले एक निर्वाचन अधिकारी ने 'सुओ मोटो' दर्ज करके सूरत कलेक्टर को जांच कराने का आदेश दिया।

Gujarat: BJP state president Jitu Vaghani controversial statement on Congress

कांग्रेस को लेकर अपशब्द बोलते रहे हैं वाघाणी
कांग्रेस को 'हरामजादी' बताने से पहले जीतू वाघाणी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते रहे हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव (indian general election 2019) के प्रचार से जुड़े एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि नेहरू से राहुल तक गांधी परिवार में सब जन्मजात झूठे हैं। पहले मां फिर बेटा और अब तो बेटी भी झूठ बोल रही है।' वाघाणी के इस बयान के वीडियो सोशल मीडिया शेयर किए गए। कांग्रेस पार्टी ने आयोग से शिकायत की। हालांकि, भाजपा ने उनके बयान से खुद को किनारे कर लिया।

Gujarat: BJP state president Jitu Vaghani controversial statement on Congress

अब ताजा मामले में कांग्रेस शहर के अध्यक्ष ने भी जीतू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया है। कांग्रेसियों का यह भी कहना है कि चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+