गुजरात: नए मंत्रिमंडल की शपथ, विधानसभाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने दिया पद से इस्तीफा
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष के पद से राजेंद्र त्रिवेदी ने आज इस्तीफा दे दिया। गुजरात विधानमंडल सचिवालय में उन्होंने अपने इस्तीफे का पत्र सौंपा, जिसे तत्काल स्वीकार कर लिया गया। वहीं, सूबे में मुख्यमंत्री बदलने के बाद आज नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। इस मंत्रिमंडल में 27 नए विधायकों को पद सौंपे जाएंगे। वहीं, सभी पुराने मंत्रियों को हटाया जा रहा है। पार्टी आलाकमान ने इस बारे में यह साफ कर दिया था कि, मुख्यमंत्री बदलने के साथ ही मंत्रिमंडल भी नया होगा। वहीं, खुद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अपना मंत्रिमंडल नया चाहते हैं। राजनीतिज्ञों ने कहा कि, नई कैबिनेट में महिलाओं की संख्या बढ़ाई जा रही है।
Recommended Video
पुराने
11
कैबिनेट
मंत्रियों
को
हटाया
आज
सुबह
रूपाणी
सरकार
में
शामिल
रहे
11
कैबिनेट
मंत्रियों
में
से
सिर्फ
दिलीप
ठाकोर,
गणपत
वसावा
और
जयेश
राडाडिया
को
ही
नए
मंत्रिमंडल
में
शामिल
किए
जाने
की
चर्चा
शुरू
हो
गई।
वहीं,
इसका
असर
नए
मंत्रिमंडल
के
शपथ
ग्रहण
पर
पड़ता
देखा
गया।
यही
वजह
थी
कि,
पूर्व
CM
विजय
रुपाणी
और
डिप्टी
CM
नितिन
पटेल
खुश
नहीं
दिखे।
उनकी
नाराजगी
के
बाद
बुधवार
को
होने
वाला
शपथ
ग्रहण
कार्यक्रम
टाल
दिया
गया।
अब
यह
आज
दोपहर
1:30
बजे
होगा।
बताया
जाता
है
कि,
इसमें
27
नए
विधायकों
को
मंत्री
बनाया
जाएगा।
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर क्या हुई बातचीत हरियाणा के CM खट्टर ने बताईं ये बातें